फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की ये हैं दिल को छू लेने वाली जगह, इस बार का ट्रिप यहां कर सकते हैं प्लान

Wed, 24 Mar 2021 06:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
nepal - फोटो : istock
कहते हैं आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, तो आपको कोई न कोई खूबसूरत जगह मिल ही जाएंगी। जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। ऐसी ही एक जगह है नेपाल। यहां पहाड़ों की चोटियों से लेकर मठ और सुंदर मंदिर यहां की शोभा बढ़ाते हैं। नेपाल का ही एक खूबसूरत शहर है पोखरा। जहां आप अपने दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं। पोखरा जितना अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, उतना ही ये अपने योग केंद्र के लिए भी प्रसिद्ध है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप पोखरा में कहां-कहां घूम सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Tal Barahi Temple - फोटो : istock
ताल बाराही मंदिर
  • अगर आप मंदिर जाते हैं और भगवान में आस्था रखते हैं, तो आप ताल बाराही मंदिर जा सकते हैं। ये मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। फेवा झील में एक छोटे से द्वीप पर इस मंदिर को बनाया गया है। हर साल यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां दुर्गे से अपनी मनोकामना मांगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shanti stup - फोटो : istock
शांति स्तूप
  • शांति स्तूप की अपनी अलग मान्यता है, जिसे लोग विश्व शांति स्थल के नाम से भी जानते हैं। दरअसल, ये एक बौद्ध स्मारक है जो पहाड़ी पर स्थित है। ये स्तूप विश्व शांति को समर्पित है और नेपाल का दूसरा शांति स्तूप है। आप यहां जाकर सुकून के पल बिता सकते हैं और इस दौड़ती-भागती दुनिया से कुछ देर के लिए ही सही, लेकिन दूरी बना सकते हैं।

4 of 5
Devi Fall - फोटो : istock
देवी फॉल
  • पोखरा में आप देवी फॉल भी जा सकते हैं। ये देवी फॉल काफी अनोखा है, क्योंकि एक बिंदु ऐसा आता है, जहां धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। मानसून में इस झरने को देखने का सबसे सही समय होता है। देवी फॉल लोगों को अपनी तरह आकर्षित करता है और हर साल काफी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Feva Lake - फोटो : istock
फेवा झील
  • अगर आप पोखरा जा रहे हैं, तो आप फेवा झील भी जा सकते हैं जो नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। फेवा झील के उत्तर-पूर्वी किनारे से आप झील का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। झील में आप नौका विहार के आनंद ले सकते हैं। झील के किनार बैठकर अपनों संग समय बिता सकते हैं और साथ ही गरमा-गरम चाय का आनंद भी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें