फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद गए हैं घूमने, तो इन स्ट्रीट मार्केट्स से बेहद सस्ते में कर सकते हैं खरीदारी

Thu, 15 Apr 2021 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हैदराबाद का चारमीनार - फोटो : Facebook/Shahab Alam
हैदराबाद में स्थित चार मीनार को देखने और यहां की अन्य जगहों पर घूमने हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हैदाराबाद में कई ऐसी स्ट्रीट मार्केट्स यानी सड़क किनारे लगने वाले बाजार हैं, जो काफी ज्यादा मशहूर हैं। इन बाजारों में स्थानीय शिल्प, किताबें, आभूषण, कपड़ें, घर सजाने का सामान, चूड़ियां, इत्र आदि बहुत कुछ मिलता है। ऐसे में अगर आप हैदराबाद गए हैं, तो फिर आप इन बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Hyderabad Markets - फोटो : istock
बेगम बाजार
  • ये बाजार हैदराबाद के सबसे पुराने और घरेलू सामान के बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको कपड़े, घरेलू वस्तुएं और ब्रासवेयर का सामान आसानी से मिल जाएगा। इस बाजार के लिए जमीन हैदराबाद के सातवें निजाम ओसमान अली खान की पत्नी हूम्दा बेगम द्वारा उपहार में दी गई थी, जिसके बाद इस बाजार का निर्माण शहर के व्यापारियों द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लाड बाजार
  • हैदराबाद में स्थित लाड बाजार अपनी चूड़ियों के लिए जाना जाता है। चारमीनार के पास सड़क पर लगे इस लाड बाजार में आपको इत्र, वस्त्र और आभूषण आसानी से मिल जाएंगे। इस बाजार में लोग शादी की खरीदारी करने आते हैं। यहां सबसे ज्यादा लाख की चूड़ियां मिलती हैं, जिन्हें हाथ से तैयार किया जाता है। अगर आप हैदराबाद गए हैं, तो एक बार इस बाजार से खरीदारी कर सकते हैं।

4 of 5
Hyderabad Markets - फोटो : istock
मोजम जाही बाजार
  • इस मोजम जाही बाजार को 1933 और 1935 के बीच सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान द्वारा निर्मित किया गया था, और इस बाजार का नाम उनके बेटे राजकुमार मोजम जेह बहादुर के नाम पर रखा गया था। यहां आपको फल, सब्जियां, चिकन, मटन, कपड़े, स्थानीय इत्र, मिट्टी के बर्तन, हुक्का, पान, आदि चीजें इस बाजार में मिल जाएंगी। ये बाजार अपनी सुंदर वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyderabad Markets - फोटो : istock
सुल्तान बाजार
  • सुल्तान बाजार एबिड्स और कोटि के वाणिज्यिक केंद्र के बीच में स्थित एक स्ट्रीट मार्केट है, और ये हैदराबाद का काफी पुराना बाजार है। यहां आपको चांदी के गहने, चूड़ियां, घड़ियां, जूते, हस्तकला उत्पाद आदि सामान मिल जाएगा। यहां महिलाओं के डिजाइनर कपड़े भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां आप मोल-भाव करके काफी सस्ते में चीजें खरीद सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें