फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने और देखने लायक हैं श्रीलंका की ये जगहें, मन को मोह लेते हैं खूबसूरत नजारे

Thu, 16 Sep 2021 09:53 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका में घूमने लायक जगह - फोटो : iStock
श्रीलंका को अक्सर रावण के देश के नाम से जाना जाता है। इस देश का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है, जब लंका पति रावण का साम्राज्य इस जगह पर था। दरअसल, श्रीलंका का पुराना नाम लंका था, लेकिन बाद में इस नाम को सम्मान देने के लिए श्री शब्द जोड़ दिया गया। दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में समुद्री द्वीप पर स्थित यह देश बेहद ही खूबसूरत है। चाहे आप धार्मिक प्रवति के हों, इतिहास प्रेमी हों या एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीन, यहां आपको हर तरह की चीजें देखने को मिल जाएंगी। इस देश की सबसे खूबसूरत बात ये है कि यह चारों तरफ से समुद्र के पानी से घिरा हुआ है, जबकि यहां की भूमि पहाड़ों और तटीय मैदानों से मिलकर बनी है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आइए जानते हैं कि श्रीलंका में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?
विज्ञापन

2 of 5
मिनटेल - फोटो : iStock
मिनटेल 
  • यह श्रीलंका का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे पर्वत माला के रूप में जाना जाता है। बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए यह जगह आध्यात्मिक महत्व रखती है। यहां से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखता है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली मन को मोह लेती है। 
विज्ञापन

3 of 5
रावण वॉटरफॉल - फोटो : iStock
रावण वॉटरफॉल 
  • यह श्रीलंका की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह एला वन्यजीव अभयारण्य का एक अहम हिस्सा है। यहां ऊपर से गिरता दूधिया सफेद पानी दिल को बड़ा सुकून देता है। झरने के पास ही हरे-भरे खूबसूरत पेड़-पौधे पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। 

4 of 5
एडम चोटी - फोटो : iStock
एडम चोटी या एडम पीक 
  • यह श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। इसके शिखर पर एक बौद्ध मठ बना हुआ है। इसके अलावा यहां एक पत्थर में एक पदचिह्न है, जो अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता है। एडम चोटी से नीचे का नजारा देखने लायक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिगरिया रॉक - फोटो : iStock
सिगरिया रॉक किला 
  • यह श्रीलंका का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो दुनियाभर के लोगों को लुभाता है। इसे पांचवीं सदी में बनाया गया था। स्थानीय लोग इस जगह को दुनिया का आठवां अजूबा मानते हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें