वैसे तो पूरा राजस्थान ही बेहद खूबसूरत और अनोखा है। यहां के हर शहर में कुछ न कुछ खासियत जरूर है जिसे देखने के लिए पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर इन सारी जगहों पर तो घूमने के लिए हर कोई जाता ही है। आज हम आपको राजस्थान की दो ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां नवंबर के महीने में जाने पर आपको यहां की सैर के साथ ही इस राज्य की रंग-बिरंगी संस्कृति से रूबरू होने का भी मौका मिलेगा। तो आइए जानें हम किन शहरों की बात कर रहे हैं।