फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Momos In Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर मिलते हैं लजीज मोमोज, क्या आपने कभी खाए?

Mon, 09 Jan 2023 04:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोमो - फोटो : Istock
Best Places To Eat Momos In Delhi: सर्दियों का मौसम आते ही खाने की कई वैरायटी बाजार में आने लगती हैं। खाने का शौक रखने वाले स्ट्रीट फूड्स बहुत मजे से खाते हैं। अक्सर लोग इस सर्द मौसम में मोमोज खाने की इच्छा रखते हैं। वैसे भी पिछले कुछ सालों में मोमोज का क्रेज बढ़ा है। लगभग बहुत सारे शहरों में मोमोज के छोटे बड़े स्टॉल लगे रहते हैं, जहां गर्म गर्म लजीज मोमोज खाने को मिलते हैं। मोमोज में भी कई वैरायटी होती है। वेज मोमोज, पनीर मोमोज, सोया मोमोज, चिकन मोमोज, तंदूरी मोमोज आदि तरह तरह के मोमोज का स्वाद ले सकते हैं। मोमोज पसंद करने वाले लोग ऐसी जगहों की खोज में रहते हैं, जहां लजीज मोमोज खाने को मिल जाए। दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो ऐसी जगहों के बारे में जान लें, जहां लजीज मोमो मिल जाएंगे। इन जगहों के मोमो एक बार जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 6
मोमो - फोटो : self
ब्रह्मपुत्र मार्केट, नोएडा

नोएडा में ब्रह्मपुत्र मार्केट है। यहां शाम के समय स्ट्रीट फूड्स की बाजार लग जाती है। ब्रह्मपुत्र मार्केट में आप अलग अलग तरह के स्वादिष्ट मोमोज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां एक दुकान के कुरकुरे मोमोज काफी लजीज लगते हैं। वहीं मोमो की कीमत भी बहुत कम होती है। 50 रुपये और उससे अधिक में आपको मोमोज की कई वैरायटी मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
मोमो - फोटो : self
लक्ष्मी नगर

दिल्ली के लक्ष्मीनगर के आसपास के रहने वाले हैं, तो यहां के मोमोज एक बार जरूर ट्राई करें। शाकाहारी हैं और वेज मोमो खाना पसंद करते हैं तो लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास ही मोमोज की छोटी सा स्टाॅल लगता है। यहां मोमो का रेट काफी कम है और मोमोज के साथ दी जाने वाली चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है।
 

4 of 6
मोमोज - फोटो : self
इंदिरापुरम

दिल्ली एनसीआर में वैसे तो कई जगहें हैं, जहां मोमोज के बहुत सारे स्टॉल व दुकानें मिल जाएंगी लेकिन इंदिरापुरम के विंडसर मार्केट में एक मोमो का स्टाॅल है, जो काफी मशहूर है। दूर से ही यहां मोमो लवर्स दिख जाएंगे, जो विंडसर मार्केट के मशहूर मोमोज खाने पहुंचते हैं। यहां के मोमोज का स्वाद जितना लजीज है, उतने ही सस्ते में एक प्लेट मोमोज मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
मोमो - फोटो : pexel
लाजपत नगर

दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित अमर कॉलोनी में भी बहुत मशहूर मोमो की दुकान है। यहां पर एक आंटी मोमो की दुकान लगाती हैं, जहां आपको सामान्य रेट में बहुत ही लजीज मोमोज खाने को मिल जाएंगे। यहां तंदूरी मोमो से लेकर ग्रेवी मोमो तक खाने को मिल जाएगा। सर्दियों की कड़कड़ाती शाम को कॉलेज या ऑफिस से लौटते समय अमर कॉलोनी के मशहूर मोमोज जरूर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोमो - फोटो : self
शालीमार गार्डन

दिल्ली का शालिमार गार्डन भी स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको गर्मागर्म स्वाद में लजीज मोमोज खाने हैं तो शालिमार गार्डन के बी ब्लॉक मार्केट जा सकते हैं। वैसे तो यहां कई तरह के मोमो मिल जाएंगे लेकिन आप कुरकुरे मोमोज का स्वाद जरूर लें। दुकान पर कुरकुरे मोमोज का दाम 140 रुपये है लेकिन सर्दी में यह आपको गर्माहट का अहसास कराने के लिए काफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें