लखनऊ की बाजारें
- फोटो : Adobe
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ चिकनकारी कपड़ों और पारंपरिक सामान की खरीदारी का हब है। यहां अमीनाबाद बाजार सबसे लोकप्रिय है, जहां पारंपरिक कपड़े, चिकनकारी कुर्ते, साड़ियां, जूते-चप्पल आदि हर रेट में उपलब्ध हैं। यहां आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा, वो भी आपके बजट में। लखनवी चिकनकारी के कुर्ते और दुपट्टे के लिए चौक बाजार खास तौर पर मशहूर है। यहां जूतियां, नागरे और हस्तशिल्प सामान कम बजट में भी मिल जाता है। इसके अलावा लखनऊ में नखास बाजार और भूतनाथ मार्केट भी ईद के लिए जरूरी सभी सामान मिल जाएगा।