फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी फिल्मी दुनिया सी लगती है ये जगह, यहां पर करें हाथों में हाथ डालें पार्टनर संग रोमांटिक सैर

Thu, 17 Oct 2019 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिंदगी की वहीं रोज की दिनचर्या से बोर हो गए है तो घूमने के लिए जाएं। और ये सैर की जगह कोई रोमांटिक जगह तो फिर कहना ही क्या। लेकिन हम आपको शिमला या मसूरी जाने के लिए नहीं बता रहे हैं। फिर भी ये जगह शिमला या मसूरी से कम रोमांटिक भी नहीं है। यहां की सैर करने के बाद आप यहीं सोचेंगे कि यहां पर पहले क्यों नहीं आएं। तो आइए जानें कौन सी है ये जगह...

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
बेंगलुरु है बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन
बेंगलुरु  का नाम तो ज्यादातर आईटी कंपनियों के लिए लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक का ये शहर बहुत से प्राकृतिक नजारों से भी भरा हुआ है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक सुंदर नजारें देखने को मिलेंगे जिसको देखना हर किसी की चाह होती है। तो अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक प्लेस पर जाने की चाह रखते हैं तो ये जगह बस आपके लिए है। यहां पर साथी के हाथों में हाथ डाले ऐसा लगेगा कि आप किसी जन्नत की सैर कर रहे हों। चलिए जानें इस खूबसूरत शहर के पास कौन से प्राकृतिक नजारे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
कब्बन पार्क
कब्बन पार्क पूरे 300 एकड़ में फैला है। यहां पर अपने साथी के साथ सैर करने का एक अलग ही अनुभव है। बिना किसी शोर-शराबे और खूबसूरत नजारों के बीच साथ में घूमना आप कभी नहीं भूलेंगे। पेड़-पौधों और खिले फूलों के बीच जन्नत जैसी इस जगह पर पार्टनर के साथ जिंदगी की भागदौड़ को भूलकर कुछ पल जरूर बिताएं।

 

4 of 5
- फोटो : pixa
वाइनयार्ड 
बेंगलुरु से 41 किमी दूर बना है वाइनयार्ड। अगर आप पार्टनर के साथ वाइन पीने के शौकीन हैं तो इस जगह की सैर करना तो बनता है। पहाड़ों पर बसी ये जगह बेहद सुंदर है। यहां पर वाइन का उत्पादन होता है। अगर शहर के शोर-शराबे से दूर किसी शांत जगह की सैर करनी है तो एक बार वाइनयार्ड की सैर जरूर करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
नंदी हिल्स
बेंगलुरु  में सबसे खूबसूरत जगह है नंदी हिल्स। पार्टनर के साथ सैर के लिए इससे बढ़िया जगह कोई और नहीं है। इस पहाड़ी से पूरे बैंगलुरु का नजारा 360 डिग्री पर दिखता है। हरी-हरी पहाड़ियों और सूर्यास्त के समय गुलाबी आसमान देखना है तो एक बार बैंगलुरु शहर की सैर जरूर करें।   
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें