फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips for New Moms: बच्चे के जन्म के बाद नई मां कर रही यात्रा, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Thu, 09 Jun 2022 04:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : istock
Travel Tips For New Moms: गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखा जाता है। जब महिला मां बनने वाली होती है, तो उसके खानपान से लेकर चलने-फिरने, उठने-बैठने आदि को लेकर कई सलाह दी जाती हैं। समय-समय पर हेल्थ चेकअप होते हैं। डॉक्टर डिलीवरी से पहले गर्भवती को यात्रा न करने की सलाह भी देते हैं। लगभग हर गर्भवती और उनके परिवार को यात्रा से जुड़ी ये जानकारी होती है लेकिन बच्चे के जन्म के बाद महिला और नवजात को अगर यात्रा करनी हो तो क्या करना चाहिए, ये बहुत कम लोगों को पता होता है। डिलीवरी के बाद अगर कहीं यात्रा करनी भी होती है तो घरवालों का ध्यान नवजात पर रहता है। यात्रा में उसका कैसे ख्याल रखना है, किन बातों का ध्यान रखना है, इसकी फिक्र तो सभी को होती है लेकिन नई मां यानी गर्भवती महिला, जिसने हाल ही बच्चे को जन्म दिया है, उसे यात्रा में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? डिलीवरी के बाद मां को यात्रा करते समय रखना चाहिए इन बातों का ध्यान ।
विज्ञापन

2 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : pixabay
डिलीवरी के कितने दिनों बाद कर रहीं यात्रा?

अगर गर्भवती की सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो उसे कम से कम एक महीने तक लंबी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। ऑपरेशन के बाद सिलाई कच्ची होती है और इसे नियमित ड्रेसिंग की भी जरूरत पड़ सकती है। लंबी यात्रा के दौरान टांके निकल सकते हैं। इसलिए नई मां को एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : istock
डॉक्टर से लें सलाह

बच्चे के जन्म के बाद अगर नई मां और शिशु यात्रा पर जाने वाले हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। यात्रा के लिए मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, यह सुनिश्चित होने के बाद ही सफर के लिए जाएं।

4 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : social media
यात्रा परिवहन

गर्भवती की अगर सर्जरी हुई है तो उन्हें कम से कम एक महीने तक हवाई यात्रा नहीं करनी चाहिए। नॉर्मल डिलीवरी के मामले में उपचार की अवधि एक सप्ताह हो सकती है। ऐसे में आप हवाई सफर कर सकते हैं। कम दूरी का सफर तय करना हो तो सड़क यात्रा कर सकते हैं लेकिन लंबे सफर के लिए कार या बस से यात्रा न करें। डिलीवरी के बाद ट्रेन की यात्रा अपेक्षाकृत सुविधाजनक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : istock
खानपान का रखें ख्याल

बच्चे के जन्म के बाद शिशु के साथ ही मां के खानपान का भी ध्यान रखें। नई मां को पौष्टिक और हल्का भोजन करना चाहिए। सफर में घर का बना खाना साथ ले जाएं और बाहर का कम खाएं। अगर बाहर का कुछ खाना हो तो जंक फूड आदि खाने से बचें।
विज्ञापन

6 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : istock
कपड़े और सामान

डिलीवरी के बाद महिला सफर पर जा रही है, तो आरामदायक और आसानी से बच्चे को फीडिंग कराने योग्य कपड़े पहनें। प्रसव के बाद ज्यादा भारी सामान न उठाएं। ऐसे में अगर मां और बच्चा अकेले यात्रा कर रहें हों तो बैग ज्यादा भारी न हो। जरूरी चीजों को ही बैग में रखें। जिसमें बच्चे की जरूरत की चीजों के अलावा खुद के कपड़े और दवा जरूर पैक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चे के जन्म के बाद नई मा्ं के लिए यात्रा टिप्स - फोटो : pixabay
नींद का खास ख्याल

यात्रा के दौरान नई मां की नींद का पूरा ख्याल रखना चाहिए। डिलीवरी के बाद मां को आराम की जरूरत होती है। लेकिन बच्चे का ख्याल रखने, उस के खानपान और पोषण में व्यस्तता के चलते मां की नींद पूरी नहीं हो पाती और वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन से ग्रसित हो जाती हैं। ऐसे में अगर नई मां बच्चे के साथ कहीं यात्रा पर जा रही हैं, तो अपने आराम और नींद का ख्याल रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें