सर्दियां शुरू होते ही लोगों के बीच में कई सारी एक्टिविटी शुरू हो जाती हैं। कुछ लोग ऐसे मौसम में घर के अंदर अपने परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट और हेल्दी डिशेज का आनंद लेते हैं, तो कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने दोस्तों के साथ सर्दियों में कई जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं, तो इस साल सर्दियों की छुटियों के लिए आप औली जाने का अपना बेहतरीन ट्रिप प्लान कर सकते हैं। औली भारत के उत्तराखंड में बर्फ से ढंका हुआ एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां पर कई सारे लोग अक्सर सर्दियों के मौसम में विंटर वेकेशन और एडवेंचर्स ट्रिप्स के लिए जाते हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों संग औली घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि औली में आप किन-किन जगहों पर अपने विंटर वेकेशन का शानदार आनंद ले सकते हैं...