फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी ट्रेवल ग्रुप के साथ यात्रा करने से पहले जरूर पता कर लें ये बातें, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना

Tue, 12 Jan 2021 03:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जानें यात्रा से जुड़ी हर बात - फोटो : Pixabay

आजकल यात्राओं से जुड़ा एक ट्रेंड बहुत प्रचलन में है जिसमें कई सारे ट्रेवल ग्रुप व एजेंसियां यात्रियों को एक से एक लुभावने यात्रा पैकेज बताकर अपने साथ यात्रा करने के लिए तैयार कर लेते हैं। कम दाम में बने इन पैकेज को देखकर कई सारे लोग तैयार हो जाते हैं, परिवार और दोस्तों का दल भी यह सोचता है कि जब एक व्यवस्थित योजना दिखाई पड़ रही है तो क्यों न उसके अंतर्गत यात्रा की जाए लेकिन यह जरूरी तो नहीं कि जैसा सब दिख रहा हो वैसा ही सब हो इसलिए बहुत जरूरी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेवल ग्रुप से इन बातों को जरूर पूछ लें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन बातोंं के बारे में पहले से जान लेना जरूरी है।

विज्ञापन

2 of 5
बारीक अक्षरों में टी एंड सी लिखा होता है - फोटो : Social media

टी एंड सी का अर्थ
यात्रियों को आकर्षित करने के लिए जब ट्रेवल ग्रुप यात्रा का पोस्टर तैयार करते हैं तो उसमें सारी अच्छी- अच्छी बातें लिखने के अलावा बारीक अक्षरों में टी एंड सी लिखा होता है जिसपर आपका ध्यान नहीं जाता है और बाद में यह आपको दिक्कत दे जाता है क्योंकि ये लिखने के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी बात से पलटना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए इस विषय में जरूर पूछें।

विज्ञापन

3 of 5
कमरों की तस्वीर मांग लें - फोटो : Social media

रहना और खाना
जब कोई ट्रेवल ग्रुप दावा करता है कि वह कम से कम दाम में आपको अच्छी से अच्छी होटल में ठहरा सकता है तो आप होटल और वहां के कमरों की तस्वीर मांग लें। आपने सामने वाले को रूपये दिये हैं तो आप बिल्कुल यह सब चीजों के विषय में पूछताछ करने का हक रखते हैं। खाने के बारे में भी पहले से मैन्यू और मील संख्या के बारे में पता कर लें नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है।

 

4 of 5
पॉलिसी के बारे में अज्ञानी साबित न हो जाएं - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसलेशन और मेडिकल पॉलिसी
हर ट्रेवल ग्रुप आजकल इस तरह की पॉलिसी का निर्माण करता ही है लेकिन वह इससे जुड़ी हर बात अपने ग्राहक को बता दे, यह भी संभव नहीं है इसलिए इनके विषय में विस्तार से पूछें। हो सके तो लिखित में इनकी जानकारी ले लें ताकि यदि इनकी आवश्यकता पड़ने पर आप इन पॉलिसी के बारे में अज्ञानी साबित न हो जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहना, खाना, घूमना आदि बताकर आपको संतुष्ट कर देंगे - फोटो : pixabay
किन चीजों का खर्च हमें उठाना है
यदि आप ट्रेवस एजेंसी से यह पूछेंगे कि इस पैकेज में किन-किन चीजों का खर्च उठाया जा रहा है तो वे जवाब में रहना, खाना, घूमना आदि सब बताकर आपको संतुष्ट कर देंगे इसलिए बेहतर है कि आप सवाल को घूमाकर पूछें कि किन चीजों का खर्च खुद से उठाना होगा तब आप जान पाएंगे कि प्रसिद्ध जगहों की एंट्री फीस, रास्ते में पड़ने वाले टोल आदि चीजों के लिए रूपये आपको अपनी जेब से ढीले करना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें