कंचन चौहान
आप बेफिक्री से घूमना पसंद करती हैं, लेकिन यात्रा के खर्च आपको परेशान करते हैं। तो क्यों न कुछ ऐसा किया जाए, जिससे आपकी यह चिंता दूर हो जाए! ट्रैवल करना वास्तव में हर किसी को पसंद होता है। नई-नई जगहों पर जाकर खुद को खोजना, उस समय का आनंद लेना और नए अनुभवों को जीना सब ट्रैवल से जुड़ा है। नई जगहों पर यात्रा करने से न सिर्फ आपको काम से राहत मिलती है, बल्कि आपको खुद को जानने का मौका भी मिलता है। लेकिन ट्रैवल प्लान बनाने से पहले इसके लिए बजट तैयार करना भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अगर आपको भी घूमने का शौक है तो इन अमेजिंग तरीकों को अपनाकर अपने लिए ट्रैवल फंड अरेंज कर सकती हैं।