PM Modi Enjoys Scuba Diving in Dwarka: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर थे, जहां उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी जलमग्न द्वारका नगरी के दर्शन के लिए गहरे समुद्र में पानी के नीचे भी गए। स्कूबा डाइविंग करते पीएम मोदी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख अब पर्यटक समुद्र की तलहटी में स्थित द्वारका के दर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी की किसी जगह पर भ्रमण की तस्वीर सामने आने के बाद वहां के पर्यटन को लेकर देश-विदेशों तक में उत्सुकता बढ़ी हो। साल की शुरुआत में पीएम मोदी लक्षद्वीप यात्रा पर थे, जब उन्होंने बीच पर टहलते अपनी फोटो शेयर की तो लोगों के बीच लक्षद्वीप एक उभरते हुए पर्यटन स्थल के रूप में चर्चित हुआ। इसके पहले भी पीएम मोदी केदारनाथ, गंगटोक जैसी जगहों पर भ्रमण करते अपनी तस्वीर शेयर कर चुके हैं और इन जगहों के पर्यटन को बढ़ावा दे चुके हैं। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका से पहले किन जगहों की यात्रा की और वहां के पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद की।