फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र का मिनी महाबलेश्वर है दोपाली, यहां की गुफाएं, मंदिर और खूबसूरत बीचों को देख हो जाएंगे आकर्षित

Sun, 20 Dec 2020 09:32 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दपोली की खूबसूरती - फोटो : Facebook/Girish Photography
महाराष्ट्र का मिनी महाबलेश्वर कहा जाने वाले दोपाली में आपको मंदिरों और खूबसूरत बीचों का नजारा देखने को मिलेगा। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां पर पूरे साल मौसम ठंडा रहता है। यहां पर कई किले, गुफाएं और मंदिर भी हैं। यहां का शांति भरा वातावरण सुकून देता है। यहां का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है, यहां पर ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत अच्छी हो सकती है। तो आइए चलिए जानतें हैं यहां के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 6
दपोली में स्थित भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति - फोटो : Facebook/India Culture And Art Savita S Gholap
यहां पर बप्पा का एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसे कादीवार्चा गणपति कहा जाता है। ये मंदिर दोपाली के अंजारले गांव में बना हुआ है। इस मंदिर में दायीं ओर सूंड के गणेश जी विराजते हैं। यह मंदिर खड़ी चट्टान पर बना है। यहां पर पहुंचने के लिए पत्थर की सीढ़ियां बनी हुई हैं। ये मंदिर काफी विशाल और प्राचीन है। यहां से आप नारियल के घने बागानों की खूबसूरती, सुवर्नदुर्ग किला और अरब सागर के नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यहां पर एक गर्म पानी का कुंड/झरना बहता है। जहां पर लोग स्नान करते हैं, पुरुषों और महिलाओं के स्नान के लिए अलग-अलग स्थान भी बनाए गए हैं। यहां पर बहनेवाले पानी में गंधक की महक आती है। इसलिए कहा जाता है कि यहां पर नहाने से कई चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। यहां पर पास में ही पहाड़ी पर शिव मंदिर बना हुआ है। यहां के भौगोलिक क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है।

 

4 of 6
पनहालेकाजी की गुफाएं - फोटो : Facebook/IraTrips
दापोली-दाभोल रोड पर पनहालेकाजी जगह है जहां पर खूबसूरत गुफाएं हैं आपको यहां जरुर जाना चाहिए। यहां पर गुफाओं के साथ आस-पास देखने लायक कई मूर्तियां बनी हुआ है। यहां पर आप जंगल नदी और वन्य प्राणियों को भी देख सकते हैं। यहां का दृश्य मन को मोह लेने वाला है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सुवर्णदुर्ग और कनकदुर्ग किला - फोटो : Facebook/Dapoli Tourism
यहां पर हरनाई में कनकदुर्ग और सुवर्णदुर्ग नामक दो किले हैं। यह जगह दोपाली से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है। यहां पर सबसे पुराना लाइट हाउस हरनाई लैंप पोस्ट है, जहां से खड़े होकर बीच और समुद्र में जहाजों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दपोली की खूबसूरती - फोटो : Facebook/Kokan the wonderland
  • यहां पर जाने के लिए आप सुविधानुसार, हवाई, रेलवे या सड़क मार्ग चुन सकते हैं।
  • अगर आप हवाई मार्ग से जाते हैं तो यहां पर रत्नागिरी का डोमेस्टिक एयरपोर्ट सबसे नजदीक पड़ता है। दोपाली से इसकी दूरी लगभग 127 किलोमीटर है।
  • रेल मार्ग से जाने पर आपको खेड़ रेलवे स्टेशन पर उतरना चाहिए। यह जगह दोपाली से सिर्फ 29 किलोमीटर दूर है।
  • अगर आप पुणे या मुंबई में रहते हैं तो सड़क मार्ग से मुबंई से इसकी दूरी लगभग 220 किलोमीट है। तो वहीं पुणे से यह जगह 185 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें