फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए करनी है 'ट्रेंडी शॉपिंग' तो इन जगहों पर आपको मिलेगा सबकुछ

Thu, 17 Oct 2019 09:57 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
करवाचौथ की तैयारी अब जोर-शोर पर है क्योंकि कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में महिलाओं को कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और मेकअप खरीदने और मेहंदी लगवाने जैसे कई काम होते हैं। मनपसंद सामान खरीदना भी किसी टास्क से कम नहीं होता क्योंकि बजट में अच्छा सामान कहां मिलेगा वो जगह ढूंढना बड़ी बात होती है। आज हम आपको उन्ही शॉपिंग हब के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने बजट में मनपसंद करवाचौथ की शॉपिंग कर सकती हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
शाहपुर जाट 
सस्ते और अच्छे सौदे के लिए शाहपुर जाट की फैशन लेन स्वर्ग हैं। पुरुषों के लिए आवश्यक नोट, ये जगह आपके करवा चौथ उपहारों को खोजने के सभी परेशानियों को हल करेगी। चांदनी चौक और करोल बाग, निश्चित रूप से, अधिक किफायती सस्ते दामों के लिए बेस्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कमला नगर मार्केट 
यह मार्केट ट्रेंडी सामानों के लिए मशहूर है और इन सामानों के लिए दाम भी बजट में होंगे। कमला नगर मार्केट में आप करवा चौथ की ट्रडिशनल शॉपिंग कर सकती हैं। कपड़ों से लेकर पूजा के सामान तक सबकुछ यहां आपको आसानी से मिल जाएगा। 

4 of 5
लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट 
लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट भी जानी मानी शॉपिंग स्पॉट्स में से एक है। करवा चौथ की पूजा थाली, पूजा का सामान और कपड़ों से लेकर बाकी चीजें भी इस मार्केट में आपको आसानी से और आपके बजट में मिल जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
दिल्ली हाट 
दिल्ली हाट भी ऐसी जगहों में शामिल है, जहां आप कम दाम में अपनी मनपसंद ज्वेलरी खरीद सकती हैं। यहां आपको कपड़ों से लेकर मेकअप प्रॉडक्ट्स और फूटवीयर तक हर चीज मिल जाएगी। यहां हेवी मेटल जूलरी, झुमके बेहतर दामों और अच्छी क्वॉलिटी में मिलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें