फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद की रोशनी में खिल उठती हैं भारत की ये पांच जगहें, देखते ही हो जाएंगे रोमांचित

Fri, 18 Oct 2019 11:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
"इनक्रेडिबल इंडिया" भारत को यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां के हर कोने में खूबसूरती बसती है। प्रकृति ने तो भारत को सुंदर बनाया ही है। पुराने जमाने के राजाओं ने इस सुंदरता में चार चांद लगाने का काम किया है। भारत में सुंदर नक्काशी और वास्तुकला के उदाहरण भरे हुए हैं। जिनको देखना हर किसी की चाह होती है। लेकिन अगर अभी तक आप केवल इन्हें दिन में देखा हैं तो एक बार इनकी छटा रात में देखें। इस अद्भुत नजारे को देखकर आप भाव-विभोर हो जाएंगे 

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
मैसूर पैलेस
कर्नाटक के मैसूर शहर में बने इस महल की शोभा रात के वक्त देखने लायक होती है। दिवाली और दशहरे के मौके पर इसे एक लाख लाइट से सजाया जाता है। जिसे देखने के लिए लोग आते हैं। यहां पर होने वाले नाइट शो का टिकट भी लोगों को खरीदना पड़ता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
आमेर का किला
अरावली के पहाड़ों पर बने इस किले को देखना दिन में जितना दिलचस्प है उससे कहीं ज्यादा रात में है। राजपूतों की आन-बान और शान को देखने के लिए बहुत से सैलानी रात में भी आते हैं। यहां पर रात के समय लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन होता है। दिलचस्प बात ये है कि इस शो की स्क्रिप्ट गुलजार साहब ने लिखी है और अमिताभ बच्चन की आवाज में इसे रिकार्ड किया गया है।

 

4 of 6
- फोटो : twitter
हुसैन सागर झील, हैदराबाद
अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है और आप हैदराबाद में हैं तो एक बार इस खूबसूरत झील को देखने रात के समय जाएं। झील के पानी में पूरे शहर का जगमगाता प्रतिबिंब देखते ही रह जाएंगे। इस झील का मुख्य आकर्षण है भगवान बुद्ध की प्रतिमा जिसे रात में लाइटों से सजाया जाता है। ये झील रात के वक्त खुलती है और यहां पर अलग-अलग तरह की बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : twitter
उमेद भवन पैलेस, जोधपुर
जोधपुर में वैसे तो बहुत से किले और महल हैं। लेकिन उमेद भवन की बात ही कुछ और है। इस महल का बहुत सा हिस्सा राजशाही लोगों का है लेकिन इसके कुछ हिस्से में 5 स्टार होटल बनाया गया है और एक म्यूजियम भी। इस महल से चांद की रोशनी में शहर का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
सोमनाथ मंदिर, गुजरात
12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर की महिमा तो बहुत ज्यादा है। और यहां पर लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इस खूबसूरत मंदिर का दीदार रात में करने का एक अलग ही एहसास है। यहां पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है जिसे "जय सोमनाथ" के नाम से जानते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें