नवरात्रि शुरू हो चुकी है दुर्गा पूजा की तैयारियों में सभी व्यस्त हैं। देखते-देखते दशहरा आ जाएगा और फिर दिवाली में कुछ ही दिन बचेंगे। त्योहार करीब हैं और बाजार सज चुके हैं। अगर आप भी घर के लिए और परिवार वालों को गिफ्ट करने के लिए शॉपिंग का प्लान कर रहे हैं और बिगड़ते बजट को लेकर परेशान हैं, तो कुछ बाजार आपकी एेसे हैं जो जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ने देंगे। आज हम आपको दिल्ली के उन बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं। इन बाजारों से आप घर को सजाने के सामान से लेकर गिफ्ट्स और कपड़े कम दाम पर खरीद सकते हैं।