फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की छुट्टी में घूमें दिल्ली के पास ये खूबसूरत जगहें, बहुत सस्ती है ट्रिप

Tue, 27 Nov 2018 06:50 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आपके लिए यह एक अच्छी और सस्ती ट्रिप होगी - फोटो : social media
दिल्ली की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में समय निकालना हर एक के लिए आसान नहीं है। बहुत कम लोग हैं जिन्हें सप्ताह में ऑफिस से दो दिन का वीकली ऑफ मिलता है, जबकि कुछ लोगों के नसीब में छुट्टी के नाम पर केवल संडे होता है। बहरहाल, आप दिल्ली में रहते हैं और आपको एक दिन की भी छुट्टी मिलती है और घूमने- फिरने के शौकीन हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहें जिन्हें आप एक दिन की छुट्टी में आसानी से घूम सकते हैं। आपके लिए यह एक अच्छी और सस्ती ट्रिप होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
sultanpur - फोटो : instagram
सुल्तानपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पक्षी प्रेमियों के लिए सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और  वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
naini lake - फोटो : instagram
नैनी लेक-यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। यह लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। महज सौ रुपये में आप यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच  तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। 

 

4 of 6
मौसम
ओखला पक्षी विहार- यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों  की प्रजातियां  पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
tehri lake
दमदमा झील-यदि आप परिवार के साथ पिकनिक की सोच रहे हैं तो इसे बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। यहां आप अपना अच्छा समय परिवार के साथ बिता सकते है। ये झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते है। इसे दमदमा लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदेशी और देसी पक्षियों की जुगलबंदी - फोटो : अमर उजाला
सिलिसढ़ झील- यह राजस्थान के अलवर में है। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौकाविहार के साथ,स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वाॅटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। दरअसल, अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच  यहां आना आपको बहुत ही  अनूठा अहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप भूल नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें