फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की खूबसूरत बारिश देखनी हो तो एक बार इन जगहों पर जरूर जाएं

Sun, 21 Jul 2019 10:21 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
travel - फोटो : travel
मानसून के मौसम में बारिश देखने का मजा ही कुछ होता है। अगर आपको भी सुहाने मौसम में घूमने का शौक है तो एक बार भारत के इन जगहों की सैर करने जरूर जाएं। इन खूबसूरत जगहों को देखने के लिए बारिश से अच्छा मौसम कुछ नहीं हो सकता है। तो आइए जानते हैं वो कौन- सी जगह है जहां पर आप खूबसूरत बारिश का मजा ले सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
travel - फोटो : travel
मासिनराम, मेघालय
मेघालय में चेरापूंजी के निकट मासिनराम में सबसे ज्यादा बारिश होती है। अगर बारिश में घूमने का शौक रखते हैं तो एक बार यहां की बारिश देखने जरूर जाएं। बारिश के बीच मासिनराम के नजारों को देखने का अनुभव बहुत ही अद्भुत है।
 
विज्ञापन

3 of 6
travel - फोटो : travel
जीरो, अरुणाचल प्रदेश
पहाड़ों और चट्टानों के बीच अगर बारिश का मजा लेना है तो जीरो घाटी जरूर जाएं। अरुणाचल प्रदेश में बनी इस घाटी को देखने के बाद आपको अनुभव होगा कि प्रकृति के करीब रहने से मन को कितनी शांति मिलती है। 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी का नजारा लेने एक बार जरूर जाएं।
 

4 of 6
travel
माजुली द्वीप, असम
बारिश का मजा लेना हो तो असम के माजुली द्वीप पर जरूर जाएं। विश्व के एकमात्र नदी द्वीप पर जाने का अनुभव बहुत ही सुखद है। इस द्वीप पर जाने का एकमात्र साधन फेरी है। इसके निकट का शहर जोरहट है, जहां से माजुली द्वीप जाया जा सकता है। बारिश के मौसम में ये द्वीप पूरा पानी से घिर जाता है। यहां कि संस्कृति अपने आप में अलग है।
 
विज्ञापन

5 of 6
travel
शिवासुंदरम, कर्नाटक
मानसून के समय कर्नाटक के छोटे से गांव शिवासुंदरम का नजारा बहुत ही अनमोल होता है। अगर आपको बारिश का मजा लेना हो तो इस जगह का रुख जरूर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
travel
देवप्रयाग,उत्तराखंड
देवों की भूमि में बारिश का अनोखा अनुभव लेना हो तो इस मौसम में देवप्रयाग जाएं। खूबसूरत घाटियों पर बारिश की बूंदों को  देखने के बाद आप वहां से आना ही नहीं चाहेंगे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें