फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज इतने रुपये में भगवान शिव के 9 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, IRCTC लाया है 13 दिन का टूर पैकेज

Fri, 10 Jan 2020 01:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mallikarjun Jyotirling - फोटो : Rohit Jha
प्राचीन काल से ही भारत में तीर्थों की धार्मिक महत्ता रही है। भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों का भी बहुत महात्मय है। देशभर के लोग इन भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने जाते हैं। आप भी अगर अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने जाएं तो काफी पैसे खर्च हो जाएंगे। एक साथ निकलें तो भी बजट में यात्रा मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आईआरसीटीसी का ये टूर प्लान आपकी ये मुश्किल खत्म कर देगा। IRCTC की ओर से 13 दिन के इस टूर पैकेज में आप भगवान शिव के 9 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर पाएंगे। आइए, जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 6
Mahashivratri
महाशिवरात्रि, भगवान शिव के सबसे बड़े पर्वों में से है और इस बार यह 21 फरवरी को है। महाशिवरात्रि से पहले आपको शिव के 12 में से 9 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का अवसर मिल जाए, तो इससे बढ़ के और क्या होगा! IRCTC आपको यह अवसर देने जा रही है। बहुत ही कम खर्च में धार्मिक यात्रा का इससे बेहतरीन टूर पैकेज भला और क्या हो सकता है!
विज्ञापन

3 of 6
सोमनाथ मंदिर - फोटो : Social Media
महाशिवरात्रि के पहले शुरू होने वाले इस टूर पैकेज का नाम भी इसी पर रखा गया है- महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा। 12 रातें और 13 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत तमिलनाडु के तिरुनेलवेल्ली से होगी। इस टूर पैकेज के तहत 19 फरवरी को लोग अपनी यात्रा शुरू कर पाएंगे।

4 of 6
Somnath Temple
IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत आपको भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा कराया जाएगा। इस पैकेज में ट्रेन से आने-जाने का किराया, ठहरना, सुबह की चाय-कॉफी, नाश्ता, दिन का लंच और रात का डिनर शामिल है। हर दिन एक लीटर की पानी की बोतल भी दी जाएगी, जबकि अतिरिक्त खर्च आपको वहन करना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
द्वादश ज्योतिर्लिंग - फोटो : Amar Ujala
इन 9 ज्योतिर्लिगों का कर पाएंगे दर्शन
इस टूर पैकेज के तहत आप भगवान शिव के 9 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे। इन ज्योतिर्लिंगों में मध्य प्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर, उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, गुजरात के सोमनाथ, महाराष्ट्र स्थित त्रयंबकेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा औंधा नागनाथ, भीमाशंकर, गृश्नेश्वर, पर्ली वैजनाथ और तेलंगाना स्थित मल्लिकार्जुन  मंदिर भी इस टूर पैकेज में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IRCTC Tour package - फोटो : IRCTC
अब आप सोच रहे होंगे कि पैकेज तो शानदार है, लेकिन इसमें खर्च कितना आएगा! हम आपको बता दे रहे हैं कि इस टूर पैकेज के लिए आपको प्रति व्यक्ति महज 15 हजार 320 रुपये खर्च करने होंगे। 12 रातें और 13 दिन के हिसाब से यह खर्च काफी सस्ता है। हर दिन के हिसाब से देखा जाए तो 1200 रुपये से भी कम खर्च लगेगा।

तो देर किस बात की, अगर जाने का मन बन जाए तो अभी से ही बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें