फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Girls Safety: रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम, सुरक्षित पहुंचेंगी घर

Thu, 15 Aug 2024 12:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको घर जाने में देर हो गई है और आप रात में सुनसान सड़क पर अकेली हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको सुरक्षा के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : Amar Ujala
Tips For Girls Safety: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना ने एक बार फिर से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर से लोग ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वो अपनी बेटी को अकेले कहीं घर से बाहर कैसे भेजें। हर माता-पिता इस मामले के सामने के बाद सिहर से गए हैं।

आजकल के समय में जब लड़कियां भी लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं, ऐसे में इस तरह के मामले उनके पैरों की बेड़ियां बन जाते हैं। उन्हें खुद भी घर से अकेले बाहर निकलने में डर लगने लगता है। इसी के चलते हर लड़की को अपनी सुरक्षा करने के लिए कुछ तरीके खुद पता होने चाहिए।

खासतौर पर वो लड़कियां, जो घर से बार काम के लिए अकेली रहती हैं, जिन्हें अक्सर ऑफिस से या कॉलेज-कॉचिंग से घर आने में देर हो जाती है, उन्हें कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। यहां हम आपको 6 ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप उस वक्त अपना ध्यान रख सकती हैं, जब आप अकेली हों। 
विज्ञापन

2 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : Istock
मोबाइल फोन हाथ में रखें 

जब भी कहीं अकेले जा रहीं हैं तो हमेशा अपने मोबाइल फोन को हाथ में रखें और आपातकालीन नंबर पहले से डायल कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर जल्दी से कॉल कर सकें। 
विज्ञापन

3 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : Freepik
कर सकती हैं किसी को कॉल

अगर आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसके साथ आप कॉल पर रह सकती हैं तो उसे कॉल करें और लगातार बात करें। अगर वीडियो कॉल कर सकती हैं तो ये और भी बेहतर है। अगर आप कॉल पर रहेंगी तो कोई भी आपके पास आने से पहले कई दफा सोचेगा। 

4 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : Freepik
हर रोज वाला रास्ता ही चुनें

अगर देर रात कहीं अकेली जा रहीं हैं तो कभी भी जल्दबाजी के चक्कर में शॉर्टकट रास्ता नहीं चुनें। जिस रास्ते से हर रोज आती-जाती हैं, उसी रास्ते से ही जाएं। वहां के रास्ते से आप अच्छी तरह से परिचित होती हैं, ऐसे में आपको कोई डर नहीं रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : प्रतीकात्मक
वुमन सेफ्टी एप फोन में जरूर रखें

अपने फोन को हमेशा चार्ज करके रखें और फोन में वुमन सेफ्टी ऐप्स जरूर रखें। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल अवश्य करें। इसमें अपनी हर डिटेल पहले से ही सेव करके रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : istock
कैब में हैं तो ये काम करें

कैब में अगर अकेली हैं तो कैब में बैठते ही किसी परिवार वाले को कॉल करके कैब का नंबर और लाइव लोकेशन भेजें। अगर किसी को कॉल नहीं कर सकतीं, तो भी ड्राइवर के सामने फोन कान पर लगाएं और ऐसे बात करें जैसे आप किसी को कैब का नंबर और लाइव लोकेशन भेज रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रात में सड़क पर अकेली हैं तो करें ये 6 काम - फोटो : istock
बैग में सबसे आगे रखें ये सामान

अपने बैग में पेपर स्प्रे, चिली स्प्रे और सेफ्टी नाइफ हमेशा रखें। इसे हमेशा ऐसी साइड रखें, जिसे आप तुरंत बाहर निकाल करें। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करने से कतई न हिचकिचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें