देशप्रेम से परिपूर्ण संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस लेख में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे अपने करीबियों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
Independence Day 2024 Wishes: भारत अपनी आजादी का पर्व हर साल 15 अगस्त को मनाता है। इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को आजादी की 78वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 1947 में आज ही के दिन भारतीयों ने खुद को स्वतंत्रत घोषित करते हुए अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अंग्रेजों का शासन खत्म हो गया था और वह देश छोड़कर वापस लौट गए थे।
भारत के इतिहास में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस देश का अहम राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन इस बात का प्रतीक है कि भारतीय नागरियों के कुछ मौलिक अधिकार हैं जो उन्हें स्वतंत्रता के साथ मिले हैं। अपनी आजादी के पर्व का जश्न हमें सम्मानपूर्वक मनाना चाहिए। देश की आजादी के लिए जान न्यौछावर कर देने वाले क्रांतिकारियों और शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति के नारे और गीत गाने चाहिए। परिवार, दोस्तों और करीबियों को इस दिन की याद दिलाएं।
देशप्रेम से परिपूर्ण संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और करीबियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इस लेख में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे अपने करीबियों को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
जय हिंद
विज्ञापन
3 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
जय हिंद
4 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निशचल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है।
जय हिंद
विज्ञापन
5 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।
जय हिंद
विज्ञापन
6 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं।
जय हिंद
विज्ञापन
7 of 8
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश
- फोटो : amar ujala
भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।