बेवजह कोई पार्ट चेंज न करवाएं
- फोटो : istock
एक्सेसरीज बाहर निकाल लें
टूलकिट व अन्य महंगी एक्सेसरीज गाड़ी से निकालने के बाद ही सर्विसिंग करवाएं। मैकेनिक को सर्विसिंग के लिए आपके टूलकिट की जरूरत तो होगी नहीं, वहीं महंगी एक्सेसरीज के गायब होने की आशंका अक्सर होती है। इस स्थिति से बचें। यदि आप अपनी गाड़ी की कोई समस्या मैकेनिक को समझा नहीं पा रहे हैं तो उसके साथ एक राइड पर जाना सबसे बेहतर विकल्प होगा। इससे आप उसे सटीक तरीके से समझा सकेंगे। यदि सर्विसिंग के पहले अचानक या सर्विसिंग पर गाड़ी डालकर आने के बाद किसी पार्ट को चेंज करवाने के लिए कहा जाता है तो उसकी पूरी वजह जानें और हमेशा अच्छे ब्रांड का पार्ट ही पूरी जानकारी लेने के बाद लगवाएं। बेवजह किसी भी रिप्लेसमेंट या एक्सचेंज के लिए तैयार न हो जाएँ। यदि आपको इसकी जानकारी न हो तो किसी परिचित से इसके बारे में राय लें।
एक और महत्वपूर्ण चीज, हमेशा सर्विसिंग के चार्जेस और लेबर को लेकर क्लियर बात करें। पहले से ही एक अंदाजा पूछ लें कि टोटल कितना होगा। यह भी स्पष्ट करें कि मैकेनिक अच्छे से हर चीज चैक करके सर्विसिंग के पहले ही बताये क्योंकि बाद में एक्स्ट्रा बिल आने पर आप जिम्मेदार नहीं होंगे।