Ganesh Chaturthi 2022 Best Wishes : आज से गणेश चतुर्थी है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, आज ही के दिन भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणपति के जन्मदिवस के मौके पर 10 दिनों का उत्सव मनाया जाता है। आज से गणपति उत्सव की शुरुआत हो रही है। गणेश देवों के ईष्ट हैं। कहा जाता है कि किसी भी भगवान की पूजा की शुरुआत गणेश जी के स्मरण के बाद ही होती है। गणपति पूजा के बिना हर तरह की पूजा अधूरी रहती है। पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने घरों में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी और आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होगा। ऐसे में गणपति के पावन पर्व के मौके पर आप अपने दोस्तों और प्रियजनों को गणेश उत्सव के 10 दिनों तक हर रोज सुंदर वाॅलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां गणेश उत्सव के हर दिन के लिए आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं डाउनलोड।