फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medicinal Plants: घर में जरूर लगाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधे, वातावरण रहेगा शुद्ध

सार

Medicinal properties plants: कुछ पौधे न सिर्फ घर के वातावरण बल्कि हमारे शरीर के लिए भी बेहद लाभदायक होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर ये पौधे हमारी सेहत के साथ-साथ पर्यावरण को भी शुद्ध रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
औषधीय पौधे - फोटो : freepik
Benefits Of Planting Medicinal Plants In Home: हमारी प्रकृति रहस्यों से भरी है। आज तक मनुष्य ने जो कुछ भी हासिल किया है वो प्रकृति से सीख लेकर ही किया है। दुनिया में कई प्रकार के पौधे पाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते है उनमे से कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनको घरों में लगाने से घर में न सिर्फ सुख शांति बल्कि आप की सेहत भी स्वस्थ रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में, जिन्हें घर में जरूर लगाना चाहिए.....
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा - फोटो : freepik
एलोवेरा

एलोवेरा एक प्राकृतिक औषधि से भरपूर पौधा है जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। हमारी त्वचा, बालों से लेकर पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम तक, एलोवेरा शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। इसी के साथ एलोवेरा हवा को शुद्ध करने की क्षमता भी प्रदान करता है। यह पौधा रात के दौरान ऑक्सीजन छोड़ने और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 6
नीम पेड़ - फोटो : freepik
नीम

घर में नीम का पेड़ लगाने से कई तरह के फायदे होते हैं। इसके पत्तों और छाल का सेवन त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में होता है। बता दें कि नीम एक एवरग्रीन पेड़ है जो पर्यावरण को शुद्ध करने में मदद करता है। यह पेड़ दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन देता है।

4 of 6
पुदीना - फोटो : freepik
पुदीना

पुदीना त्वचा के साथ पाचन के लिए भी लाभकारी होता है, साथ ही यह घर में ठंडक और ताजगी भी बनाए रखता है। यह पौधा बारहमासी होने के साथ उगाने और रख-रखाव में भी बहुत आसान होता है। पुदीना हमारे दांतों की देखभाल में भी बहुत फायदेमंद होता यह दांतों की कैविटी दूर कर सांसों की दुर्गंध को भी दूर करता है।


Soaked Dry Fruits: हमेशा भिगोकर ही खाएं ये तीन ड्राई फ्रूट्स, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

5 of 6
तुलसी - फोटो : freepik
तुलसी

तुलसी का पौधा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर सर्दी-खांसी और अन्य बीमारियों से राहत दिलाता है, और पाचन में भी सुधार करता है। तुलसी का पौधा एक प्राकृतिक ऑक्सीजन स्रोत है जो लगभग 24 घंटे ऑक्सीजन देता है और हवा को शुद्ध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गिलोय - फोटो : freepik
गिलोय

गिलोय एक अद्भुत जड़ी-बूटी है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। यह बुखार, डायबिटीज, और पाचन संबंधी समस्याएं, और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद करता है। गिलोय का पौधा घर में लगाना बहुत आसान होता है। आप इसे बीज या कटिंग से आसानी से उगा सकते हैं।
 

Mouthwash: माउथवॉश आपके दांतों और मसूड़ों को बर्बाद तो नहीं कर रहा, जानें कितना है सुरक्षित?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें