फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2021: जीवन में क्यों जरूरी है शिक्षक? शिक्षा से ज्यादा है टीचर की अहमियत

Sun, 05 Sep 2021 12:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
एक व्यक्ति का जीवन कई चीजों से बंधा होता है, जिसमें उसके आसपास मौजूद चीजें, उसके अपने आदि शामिल होते हैं। हमारे जीवन में हर एक चीज की जरूरत है। जैसे- हमारे माता-पिता, हमारे भाई-बहन, हमारा घर और भी बहुत कुछ। ठीक ऐसे ही हमारे जीवन में शिक्षक भी जरूरी हैं। गुरु हमारे जीवन में हमें जिंदगी का सार बताते हैं, वे सिखाते हैं कि कैसे हम ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं और इस ज्ञान का कैसे सदुपयोग कर सकते हैं। हमारे जीवन में माता-पिता से भी ऊपर गुरु को दर्जा दिया गया है, क्योंकि एक शिक्षक ही होता है जो एक बच्चे के भविष्य को बनाता है। टीचर्स के सम्मान में ही हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। तो चलिए आपको इस टीचर्स डे कुछ बिंदुओं के जरिए समझाते हैं कि आखिर हमारे जीवन में शिक्षक क्यो जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
ज्ञान देने के लिए
  • एक बच्चे के जीवन में एक शिक्षक ज्ञान देने का काम करता है और यही ज्ञान उसके बेहद काम आता है। जो लोग पढ़-लिख नहीं पाते हैं, वे ज्ञान प्राप्त न करने का दर्द काफी अच्छे से समझ सकते हैं। इसलिए हमारे जीवन में एक शिक्षक बेहद जरूरी है, जो हमें ज्ञान देने का काम करता है और इसी की बदौलत हम अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
आगे बढ़ने के लिए
  • जरा सोचिए कि आप आज एक इंजीनियर हैं और आपकी सैलरी काफी अच्छी है, आपके पास घर है और आप एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लेकिन सोचिए कि ये कैसे हुआ? आप अगर इस पर विचार करेंगे तो पाएंगे कि आपके शिक्षक की वजह से। जब आपके टीचर ने आपको पढ़ाया-लिखाया, तो आपको ज्ञान मिला, जिसके दम पर आप आगे बढ़ पाए और इतने बड़े आदमी बन पाए।
विज्ञापन

4 of 4
शिक्षक दिवस 2021 - फोटो : istock
जिंदगी में नए आयाम छूने के लिए
  • हर व्यक्ति चाहता है कि वे अपनी जिंदगी में कई बड़े आयाम छूए, बुलंदी पर चढ़े और लोग उसका खूब सम्मान करें। ऐसे में ये सपना पूरा करने के लिए व्यक्ति को एक अच्छे शिक्षक की जरूरत होती है, जो बच्चे को पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाता है कि वे अपने जिंदगी के नए आयामों को छू सके और अपने सपनों को हकीकत में जी सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें