फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इस रियासत के 'खुदा' थे माइकल जैक्सन, आज तक कोई सेलेब्रिटी नहीं बना पाया ऐसा घर

Wed, 29 Aug 2018 01:39 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Michael Jackson House Neverland
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन भले ही दुनिया से अलविदा कह चुके हो, लेकिन लोगों के दिल में वो आज भी राज करते हैं। दुनियाभर में लोग उनके डांस और गानों के दीवाने हैं। माइकल 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। आज भी उनकी मौत रहस्य बनी हुई है। उनके घर के कोने-कोने में उनकी यादें बसी हुई हैं। घर में रखी हर एक चीज उनके एकांत में बिताए दिनों के बारे में बताती है। तो आइए माइकल जैक्सन के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके घर से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल जैक्सन के घर का नाम Neverland Ranch है। उनका ये शाही बंगला सांता बारबारा से करीब 40 किमी दूर स्थित लॉस ओलिवोस में 2,700 एकड़ में फैला हुआ है। उन्होंने यह घर 1987 में 1.95 करोड़ डॉलर (करीब 124 करोड़ रुपए) में खरीदा था। 
विज्ञापन

3 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल ने अपने इस घर का नाम 'थ्रिलर विला' रखा था। आपको बता दें, थ्रिलर माइकल जैक्सन का वो एलबम है, जिसके बाद वह हिट हो गये थे और उनकी शोहरत को चार-चांद लग गए थे। 

4 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल का यह घर 2700 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, जिसमें 22 इमारतें हैं। घर में छह बेडरूम, दो गेस्टहाउस और एक छोटा चर्च भी है। परिसर में 50 सीट वाला सिनेमाघर भी है। इसके अलावा सर्वेंट्स के लिए क्वार्टर भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Michael Jackson House Neverland
माइकल ने इस घर में 15 साल से अधिक समय बिताया। उनके खिलाफ लगे बाल यौन उत्पीड़ऩ के आरोपों के बाद यह घर जांच के घेरे में आ गया था। 2005 में इस मामले से बरी होने के चार साल बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद इस घर को उनकी समाधि की तरह बना दिया गया। घर में हर तरफ उन चीजों को सजा दिया जो पॉप सिंगर को पसंद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें