फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: किसी महल से कम नहीं है सुरेश रैना का ये शानदार बंगला, पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं ये लग्जरी कारें

Thu, 16 Sep 2021 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/@DashingRaina.fp and suresh raina
भारत में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं है, इसलिए तो लोग क्रिकेट को और क्रिकेट के खिलाड़ियों को ढेर सारा प्यार और सपोर्ट करते हैं। मैच चाहे भारत में हो या फिर विदेशी धरती पर, मैच के शौकीन लोग हर जगह भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने पहुंच जाते हैं। वैसे तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है, लेकिन बात जब पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की आती है तो दर्शकों का प्यार कई गुना बढ़ जाता है। भले ही 15 अगस्त 2020 को रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वे जितना भी खेले उनके खेल को लोगों ने खूब पसंद किया। धमाकेदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के अलावा रैना अपनी जबरदस्त फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, रैना ने अपने कठिन परिश्रम से काफी दौलत और शौहरत भी कमाई है। तो चलिए आपको सुरेश रैना के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल - फोटो : Facebook/@DashingRaina.fp
ऐसी लाइफस्टाइल के हैं शौकीन
  • बात सुरेश रैना की लाइफस्टाइल की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें लैविश लाइफ जीने का काफी शौक है। ब्रांडेड कपड़े पहनना, पार्टियों में जाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है।
विज्ञापन

3 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Suresh raina
फैमिली को देते हैं समय
  • रैना को अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है और ऐसा करना उन्हें काफी पसंद भी है। अक्सर उन्हें अपनी बेटी ग्रेसिया और बेटे विरोय के साथ खेलते हुए देखा जाता है। जब भी रैना को समय मिलता है, तो वे अपनी बेटी और बेटे के साथ जरूर खेलते हैं।

4 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
बंगले पर एक नजर
  • सुरेश रैना के पास गाजियाबाद, दिल्ली और लखनऊ में आलीशान घर है। लेकिन इन सब में उनके गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित बंगले की काफी चर्चा होती है। ये बंगला काफी आलीशान है और हर सुख-सुविधा से लेस है। यहा बडे-बड़े कमरे, बड़ा किचन और बड़ा लिविंग रूम भी है।
विज्ञापन

5 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/Suresh raina
कौन-कौन रहता है इस महल जैसे बंगले में
  • इस घर मे काफी बड़ा लॉन भी है, जहां अक्सर रैना वर्कआउट करते है। इस लग्जरी बंगले में सुरेश रैना अपने माता-पिता, पत्नी प्रियंका और बच्चे ग्रासिया व विरोय के साथ रहते हैं। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी रैना के इस घर में साल 2017 में आ चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
इतनी है कीमत
  • रैना के इस घर मे जो बैडरूम हैं वो काफी बड़े और लग्जरी हैं। इन्हें देखकर बिल्कुल ऐसा लगता है कि आप किसी महल में आ गए हैं। यही नहीं, घर का लिविंग रूम भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है। यहां एक बड़ा टीवी है, बड़े सोफे और सुंदर से पर्दे यहां की शोभा बढ़ाते हैं। वहीं, अगर बात इस घर की कीमत की करें, तो इसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल (पोर्श बूस्टर एस) - फोटो : istock
पास में हैं ये कारें
  • सुरेश रैना को लग्जरी कारों का भी शौक है, और उनके पास कई शानदार कारें हैं जो उनकी पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं। इसमें मर्सिडीज और पोर्श बूस्टर एस जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें