फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सनी लियोनी एक फिल्म से कमाती हैं कितना? जानिए एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Thu, 10 Mar 2022 01:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी लियोन ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। सनी लियोनी वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें बच्चों से लेकर युवा तक सभी जानते हैं। सनी लियोनी के गाने, आइटम नंबर काफी पसंद किए जाते हैं। सनी अपने लुक्स और फैशन सेंस की वजह से भी काफी लोकप्रिय हैं। भारत में सनी लियोनी की अच्छी फैन फॉलोइंग है। सनी लियोनी इन दिनों अपने वेब सीरीज 'अनामिका' को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी प्लेटफार्म से एक बार धमाकेदार वापसी कर रहीं सनी लियोनी 'अनामिका'  में पूरे एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी सनी लियोनी शोहरत और कमाई के मामले में भी काफी आगे आ गई हैं। सनी लियोनी के पास शायद ही किसी चीज की कमी हो। वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ आलीशान घर में रहती हैं। करोड़ों की कमाई करती हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए सनी लियोनी की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी नेट वर्थ

शानदार अभिनेत्री, मॉडल, डांसर, बिजनेस वुमन, फिटनेस इंस्पिरेशन सनी लियोनी बॉलीवुड में अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी लियोनी की नेट वर्थ 13 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 98 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी अधिकतर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होती है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्मों में अभिनय, आइटम नंबर्स, स्टेज शो से भी कमाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी की लाइफस्टाइल - फोटो : youtube
सनी लियोनी की कमाई

एक्ट्रेस सनी लियोनी 12 करोड़ रुपये की सालाना कमाई करती हैं, वहीं महीने में एक करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी एक फिल्म के लिए 1.2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

4 of 5
सनी लियोनी की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी की आलीशान घर

एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने तीन बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ रहती हैं। लाॅस एंजिल्स में 19 करोड़ का आलीशान बंगला है, जिसका नाम ड्रीम है। कोविड के दौरान सनी यहीं पर परिवार के साथ रह रही थीं। इसके अलावा सनी के पास मुंबई स्थित अंधेरी में एक पेंटहाउस भी है। भारत में रहने के दौरान सनी अपने इसी घर में ठहरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/ sunnyleone
सनी लियोनी का कार कलेक्शन

सनी लियोनी का लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। सनी के पास दुनिया की कई महंगी कारें हैं, जिसमें उनके पास मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार और ऑडी ए5 है। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें