International Women Day 2022 Wishes: महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं। महिलाओं के बिना राष्ट्र और समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। महिलाएं आज घर परिवार संभालने के साथ ही देश को भी संभाल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा है। राजनीति हो या फिर मनोरंजन जगत, खेल हो या रक्षा मंत्रालय हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है। महिलाओं की इसी उपलब्धि, उनकी उपयोगिता और उनके कार्य को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में महिलाओं के लिए यह दिन खास तरीके से मनाते हैं, जिसमें लोग महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते हैं। अगर आप के आसपास या जान पहचान में या कोई करीबी महिला है, जिसका आप सम्मान करते हैं तो उन्हें इस महिला दिवस के मौके पर खूबसूरत शायरियों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।