फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Mantra: कामयाबी पाने के लिए इन नियमों का करें पालन, सफलता चूमेंगी कदम

Thu, 08 Jun 2023 06:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Success Mantra - फोटो : success
Success Mantra: इंसान अपने सपनों या लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सफल होने की उम्मीद रखता है। वह जीवन में कामयाबी हासिल करना चाहता है, ताकि दुनिया को दिखा सके कि वह किसी से कम नहीं है। हालांकि कामयाबी हासिल करने का सही मार्ग पता न होने के कारण उनके लिए सफलता पाना मुश्किल होता है। लेकिन दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत करके हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

कामयाबी यूं ही हासिल नहीं होती, इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों को अपनी आदत बना लें ताकि कामयाबी की ऊंचाइयों को छू सकें। यहां कामयाबी हासिल करने के कुछ आदर्श तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें जीवन में आदत की तरह अपना लें।
विज्ञापन

2 of 7
Success Mantra - फोटो : iStock
कामयाब होने के नियम

समय के पाबंद

किसी भी काम में सफलता के लिए जरूरी है कि समय की इज्जत करें। समय के पाबंद रहें। किसी काम में लेटलतीफी आपको हमेशा नुकसान पहुंचाती है। देरी से किया गया काम कामयाबी की राह को मुश्किल बना देता है। इसलिए समय के पाबंद रहना सीखें।
विज्ञापन

3 of 7
Success Mantra - फोटो : istock
आत्मविश्वास रखें

आप तब तक कोई काम बेहतर तरीके से नहीं कर सकते, जब तक आपको खुद पर विश्वास नहीं होगा। आत्मविश्वास होना चाहिए कि आप बेहद मजबूत हैं। खुद को किसी से कम न समझें, बल्कि अपने आप को बेहतर समझें।

4 of 7
Success Mantra - फोटो : iStock
गलतियों को स्वीकार करें

गलतियों को स्वीकार करना ही कामयाबी की ओर कदम रखना है। गलतियों को समझने से नई सीख मिलती है ताकि दोबारा उस गलती से बचा जा सके और कामयाबी का मुकाम आसानी से हासिल किया जा सके।
विज्ञापन

5 of 7
Success Mantra - फोटो : istock
मौके का इंतजार न करें

समय या मौके का इंतजार न करें। खुद से मौका तलाशें। जो करना है, उसकी योजना बनाकर काम शुरू कर दें, इस बात का इंतजार न करें कि अच्छा समय आएगा तब यह काम किया जाएगा। ऐसे हाथ से समय निकल जाएगा और आप पिछड़ते चले जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Success Mantra - फोटो : pexels
हमेशा सीखें

कामयाबी हासिल करने के लिए हमेशा खुद को सीखने के चरण में रखें। सदैव कुछ न कुछ सीखते रहें। कोई भी कुछ सिखाए तो उसे समझें। किताबों, टीवी, इंटरनेट किसी भी माध्यम से जो भी ज्ञान अर्जित कर सकते हैं, करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Success Mantra - फोटो : istock
व्यायाम और योग

सफलता हासिल करने के लिए एक स्वस्थ मस्तिष्क और सेहतमंद शरीर जरूरी है। जब आप शारीरिक तौर पर मजबूत होते हैं तो अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिक उत्साह से कार्य करते हैं, थकान या अन्य शारीरिक समस्या रुकावट नहीं बनती। वहीं तनाव की स्थिति भी ध्यान भटकाती है। इसलिए योग व व्यायाम को जीवन में शामिल करके सफलता के मार्ग को आसान बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें