फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया में किया कमाल, ये यंगस्टर्स हैं कामयाबी की मिसाल

Sat, 19 Aug 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
मार्क जुकरबर्ग
'जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी'..ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी..लेकिन आज हम आपको देश और दुनिया के उन यंगस्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें न केवल अपनी ख्वाहिशों के आसमान को खुद बुना बल्कि कम उम्र में सफलता की ऐसी कहानी लिखी जिसे आज सभी लोग सलाम करते हैं। 

मार्क जुकरबर्ग 35 साल के हैं और फेसबुक जैसी बड़ी कंपनी के सीईओ है। साल 2008  को जुकरबर्ग ने फेसबुक को सोशल मीडिया  प्लेटफार्म पर एनाउंस किया और तब से लेकर आज तक करोड़ों की संख्या में लोग इस सोशल साइट से जुड़े और इसका क्रेज अब भी लोगों में बरकरार है। 
विज्ञापन

2 of 5
रितेश अग्रवाल
रितेश अग्रवाल, OYO Rooms
रितेश अग्रवाल महज 23 साल के हैं और इतनी छोटी से उम्र में वो OYO Rooms कंपनी के सीईओ के पद पर तैनात है। इसके साथ ही उनके कंपनी में करीबन 2,000 कर्मचारी काम करते हैं। इन्होंने भारत के हर कोने में OYO Rooms के जरिए अपनी पकड़ बनाई है जो कि सस्से दामों पर ट्रैवलर्स को होटल रुम प्रोवाइड करवाती है। 

पढ़ें- लव लाइफ से स्ट्रेस मैनेजमेंट तक, बहुत कुछ सिखाती है इरोम शर्मिला की जिंदगी
विज्ञापन

3 of 5
अंकुर जैन
अंकुर जैन, Cerana Beverages 
मात्र 35 साल की उम्र में सफलता की कहानी लिखने वाले अंकुर जैन सेरेना बेवरेज कंपनी में सीईओ के पद पर तैनात है। मुख्यरुप से ये दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। इनका Bira 91 बियर महज 2 साल के अंदर भारत में काफी पॉपुलर हो गया। 

4 of 5
भाविश अग्रवाल
भाविश अग्रवाल, Ola Cab 
भाविश अग्रवाल 31 साल के हैं और वो इस समय Ola Cab कंपनी के सीईओ पद पर तैनात है। ओला कैब आज भारत के ज्यादातर हिस्सों में अपनी पहचान बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय शेखर शर्मा
विजय शेखर शर्मा,  paytm
बस एक क्लिक पर पेमेंट हो जाने वाले paytm के सीईओ की उम्र महज 38 साल हैं। यहां तक की इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में लागातार इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें