फोटोग्राफर की आंखे हमेशा उन चीजों को तलाशती रहती हैं जिसपर किसी भी शख्स की आंखे आकर ऐसे टिक जाए कि उससे नजर को हटाना मुश्किल हो जाए। 'World Photography Day' के दिन आज हम आपके लिए दुनिया की बेहतरीन तस्वीरों के खजाने से 10 ऐसी चुनिंदा फोटो को लेकर आए हैं जिसे देखकर आपके मन को सुकून मिलने के साथ इन फोटोग्राफर्स पर भी गर्व महसूस होगा।
ये फोटो 'गे कपल' कोनी कोप्लोव और फिलिस सीगल की है जिन्होंने साल 2011 में मैनहट्न में शादी के बंधन में बंधे थे।
विज्ञापन
2 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
अपने देश के लिए सैनिक कितनी मेहनत करते हैं और इसका नजारा चाहे बॉर्डर हो या फिर परेड हर जगह देखने को मिल जाता है। ये तस्वीर साल 2011 में सुडान के लिबरेशन आर्मी जवान की है जो स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल कर रहा है।
पढ़ें- World Photography Day : ये बनारस है, यहां की हर तस्वीर में भक्ति है...
विज्ञापन
3 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
अब जरा इस तस्वीर पर गौर फरमाइए। इस तस्वीर में एक अफगानिस्तानी व्यक्ति यूएस जवान को चाय ऑफर कर रहा है। ये तस्वीर साल 2009 में काबुल में खींची गई है।
4 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
नासा : मई 2005 में खींची गई तस्वीर है जिसमें कोहरे के बीच मंगल ग्रह दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
साल 1936 में स्पेनिश नागरिक युद्ध के दौरान खींची गई तस्वीर है जिसमें रौबर्ट कैपा की मृत्यु को कैद किया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
टेरी गोरोला की ये तस्वीर साल 2007 में खींची गई है जिसमें वो सात महीने इराक में रहने के बाद अपनी बेटी से मिल रही हैं।
विज्ञापन
7 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
टरेजका नाम की एक इजरायली लड़की की है जो नाजियों द्वारा बनाए गए 'कंन्स्ट्रेशन कैंप' के अंदर पली बड़ी है। इस बच्ची ने दिसंबर 1948 पोलैंड के अपने घर की तस्वीर को पिक्चर के रुप में बोर्ड पर उतारा। ये तस्वीर इजरायलियों पर हिटलर के शासन के दौरान हुए अत्याचार के बाद लोगों की मनोदशा को कहती है।
8 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
जवान के हाथ में 4 महीने की बच्ची की ये तस्वीर मार्च 2011 की है जिस समय जापान में सूनामी का कहर था।
9 of 10
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
रौबर्ट पेराजा की ये तस्वीर साल 2011 की है जिसमें वो 9/11 मेमोरियल के आगे रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वर्ड फोटोग्राफी डे
- फोटो : all that is interesting.com
जर्मन कैदी होरेस ग्रीस ने साल 1940 में हाइनरिक हिमरन के सामने इस बात को स्वीकार किया था कि वो एक लड़की के प्यार में पड़ने की वजह से शिविर से 200 बार भागा था।