पूरी दुनिया में आज 'World Photography Day' मनाया जा रहा है। ये दिन उन लोगों के लिए समर्पित है जो अपनी फोटोग्राफी से निर्जीव चीजों में भी जान फूंक देते है। तो चलिए इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आज हम आपके लिए भारत के सबसे मशहूर शहर बनारस की कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
बनारस
किसी भी चीज की खूबसूरती को निखारने का काम सिर्फ एक अच्छा फोटोग्राफर ही कर सकता है। अब आप जरा बनारस के घाट की इस तस्वीर पर गौर फरमाइए। वैसे तो न जाने आपने कितनी बार घाट को करीब से देखा होगा लेकिन इस पिक्चर में ढलते सूरज की किरणें पानी पर ऐसे तैर रही हैं मानों वो गंगा नदी को अपने आप में समेटने के लिए बेचैन हैं।
पढ़ें- रोजाना मैगी खाने के शौकीन तो नहीं, हो जाएगी ये गंभीर बीमारी
विज्ञापन
3 of 5
बनारस
बनारस में हर साल 'देव दीपावली' गंगाघाट पर मनाया जाता है। टिमटिमाते दीपों की रोशनी न केवल घाट पर रौनक जमा देती है बल्कि गंगा में तैरते दियों की झुंड की तस्वीर हर कोई अपने मन में कैद करने के लिए बेताब दिखता है। दियों के चारों तरफ बैठे हुए लोग और मन में आस्था का सागर की ये तस्वीर इसका जीता जागता उदाहरण है।
4 of 5
बनारस
अब जरा आप इस तस्वीर को गौर से देखिए। टिमटिमाती लाइटें और पानी में पड़ती उसकी रौशनी की ये तस्वीर मां गंगा की आरती की है। मां गंगा की आरती को देखने के लिए घाटों पर लोगों का ऐसा जमावड़ा लगता है कि वहां पर लोगों को पैर टिकाने के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। उसके ऊपर से पानी में तैरती रोशनी की तस्वीर को इतनी सफाई से कैद करना कोई आसान बात नहीं है।
चारों तरफ धुंआ और हाथ में आरती का दिया ठामे पंडित की ये तस्वीर मां गंगा की आरती की है। जिसमें न केवल आस्था का समागम है बल्कि लोगों की भीड़ को भी इतनी खूबसूरती से कैमरे में कैद किया गया है जो रात की रोशनी को भी मात देने के लिए काफी है।