फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं भारतीयों के ये मजेदार काम

Wed, 20 Jul 2016 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty images
जो भारत में होता है वो पूरी दुनिया में कहीं नहीं होता। इसी तरह हम भारतीयों की कुछ अजीबोगरीब आदतें और काम ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ इसी देश में स्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

2 of 11
- फोटो : getty images
तीन में चार की एडजस्टमेंट- ऑटो हो, बस हो या ट्रेन हमेशा एक इंसान की जगह और बढ़ा ही लेते हैं। रुमाल या सामान रखकर अन्य सीट पर कब्जा करने की ट्रिक यहां बहुत इस्तेमाल की जाती है।
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

3 of 11
जेब्रा क्रासिंग- ये क्या बला है भाई ! ग्रीन लाइट हो या रेड, लोग मुंह उठाए सड़क पर आ टपकते हैं और कहीं से भी सड़क पार कर लेते हैं। रोड पार करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का तो कोई भूला-भटका इंसान ही इस्तेमाल करेगा। 

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

4 of 11
किसी की खिड़की का कांच टूटे तो टूटे, अपन तो यहीं खेलेंगे, गलियों में क्रिकेट खेलने की आदत कौन भूल सकता है। बच्चे तो बच्चे बड़े भी गली में क्रिकेट खेलते हैं। इन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पड़ोसियों को परेशानी हो रही होगी। 
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

5 of 11
- फोटो : getty images
भैया थोड़ा कम कर लो ना ! खरीदारी में सौदेबाजी करना तो हर भारतीय अपना पैदाइशी हुनर समझता है। कहीं भी, कभी भी और किसी भी सामान के लिए बार्गिनिंग करने से हम भारतीय नहीं हिचकते।
 
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

6 of 11
- फोटो : social media
हाथ में ज्यादा स्वाद है- पश्चिम और अन्य देशों में लोग खाना हाथ से नहीं खाते। जबकि हम भारतीय हाथों खाने के शौकीन हैं। कभी चावल खाते साउथ इंडियन्स को देखा है ना।
 
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

7 of 11
- फोटो : getty images
हर शख्स स्टंटमैन- लहराती हुई बाइक और लड़कियों को ताड़ना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। जाम और भीड़-भाड़ वाली जगहों में गाड़ी और मोटरसाइकल लहराना हमसे बेहतर कौन जानता है।

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

8 of 11
- फोटो : getty images
रेहड़ी वाली शॉपिंग- मॉल और शॉपिंग सेंटर बड़ी तादाद में खुलने के बाद भी सड़क किनारे लगने वाले बाजार से सामान खरीदने का क्रेज आज भी बदस्तूर जारी है। गांवों और कस्बों के आसपास तो मंगल बाजार, बुध बाजार लगते ही हैं। लेकिन शहरों में भी मंगल बाजार, बुध बाजार और इतवार बाजार देखे जा सकते हैं।

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

9 of 11
बहनजी थोड़ी चीनी मिलेगी? पड़ोसियों से जरूरत का सामान मांगने की आदत हमसे नहीं छूटती।  दूध, चीनी खत्म होने पर दुकान जाने के बजाए लोग पड़ोसियों का दरवाजा खटखटाते हैं। 

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

10 of 11
बिन बुलाए मेहमान- बिना बताए किसी के भी यहां बेवक्त पहुंच जाना। दोस्तों के यहां जाना हो या किसी रिश्तेदार के यहां, हम अचानक पहुंच जाते हैं।
 
विज्ञापन

विदेशियों के छक्के छुड़ा देते हैं, भारतीयों के ये मजेदार काम

11 of 11
- फोटो : bestofindian.in
फेवरेट जुगाड़- जुगाड़ को आदत कहें या जरूरत लेकिन भारतीय हर परेशानी का हल ढूंढने की क्षमता रखते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें