स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उन्हें युवाओं का रोल मॉडल माना जाता है इसलिए हर साल उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमेरिका में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानंद की सालों पहले कही गईं बातें ऐसी हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का एक नया मकसद मिल सकता है। उनकी कही बातों पर अगर आप दो मिनट विचार करेंगे तो आपको जिंदगी की कई समस्याओं का हल चुटकियों में मिल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
Swami Vivekanand
1. तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाए गीता का अध्ययन करने के।
2. दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
विज्ञापन
3 of 6
swami vivekanand
3. एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
4. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
4 of 6
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : SELF
5. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।
6. एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
विज्ञापन
5 of 6
स्वामी विवेकानंद
7. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।
8. सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।