बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी से ज्यादा वे लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना काल में जिस तरह सोनू सूद ने आगे आकर लोगों की मदद की, उनके इस तरीके से लोगों के दिलों में सोनू सूद की एक अलग जगह बन गई। देशभर में सोनू सूद एक मसीहा बनकर उभरे हैं और लोगों का इस एक्टर को खूब साथ और प्यार मिल रहा है। किसी को घर, तो किसी को जरूरत का सामान और सबसे ज्यादा जरूरी कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय बिछड़ों को अपनों से मिलाया और उनके इस काम को खूब सराहा गया, जिसके बाद वे गरीबों और बेसहारा लोगो के मसीहा बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद सोनू सूद के पास कितनी संपत्ति है? आखिर वे कैसी जिदगी जीते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।