फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2021: याद से शरद पूर्णिमा की रात जरूर करें ये काम, होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

Tue, 19 Oct 2021 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शरद पूर्णिमा की रात क्या करना चाहिए - फोटो : istock
हमारे ग्रंथों में जो बातें कही गई हैं, वो कहीं न कहीं हमारी जिंदगी को काफी प्रभावित करती हैं। जैसे- शरद पूर्णिमा को ही ले लीजिए। इस दिन को लेकर कई तरह की अलग-अलग मान्यताएं हैं। वहीं, शरद पूर्णिमा की रात बाकी पूर्णिमा की रातों से कई तरह से अलग होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है और उनसे मन चाहा फल भी मांगा जाता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त की जाती है। पुराणों में तो यहां तक कहा गया है कि पूर्णिमा की रात में आसामान से होने वाली अमृत वर्षा को देखने के लिए खुद देवता धरती पर आते हैं। वहीं, कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें शरद पूर्णिमा की रात करना काफी शुभ माना जाता है। तो चलिए बिना देर किए आपको उन कामों के बारे में बताते हैं, जो आप कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
शरद पूर्णिमा की रात क्या करना चाहिए - फोटो : istock
भगवान चंद्रमा की पूजा करें
  • शरद पूर्णिमा के दिन भगवान रजनीश यानी चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि अगर इस दिन कुंवारी लड़कियां सूर्य भगवान और चंद्रमा भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं, तो ऐसा करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 4
शरद पूर्णिमा की रात क्या करना चाहिए - फोटो : istock
मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए
  • शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि के बाद मां लक्ष्मी धरती के मनोहर दृश्यों का आनंद लेने यहां आती हैं। ऐसे में अगर जो रात में जागकर मां लक्ष्मी की पूजा करता है, तो उस पर मां की कृपा बरसती है।
विज्ञापन

4 of 4
शरद पूर्णिमा की रात क्या करना चाहिए - फोटो : istock
खीर बनाएं
  • शरद पूर्णिमा की रात में खीर बनाना काफी शुभ माना गया है। खीर बनाकर चंद्र देव और मां लक्ष्मी को अर्पित करने का महात्मय है। रात भर इस खीर को चांद की रोशनी में रखा जाता है और फिर अगले दिन इसका सेवन किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें