फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के बादशाह खान हैं आलीशान जिंदगी के मालिक, जानें शाहरुख खान की कुल संपत्ति

Wed, 02 Nov 2022 12:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
Shah Rukh Khan Birthday Net Worth: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। दुनियाभर में लोग शाहरुख खान के जबर फैन हैं। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले शाहरुख ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत के बाद उन्होंने बतौर हीरो फिल्मों में काम किया। लेकिन हीरो के साथ ही निगेटिव रोल को भी बखूबी निभाया। शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह भी कहा जाता है। किसी को प्रपोज करना हो तो शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज लड़की को इंप्रेस करने के लिए काफी होता है। उनकी फिल्में, गाने, रोमांस, डायलॉग सभी कुछ एक ट्रेंड की तरह हर किसी के दिलो दिमाग पर छाया रहता है। शाहरुख खान ने अभिनय के जरिए जितनी शोहरत और सम्मान कमाया, उसे कई ज्यादा दौलत भी कमाई। असल जिंदगी में भी शाहरुख खान 'बादशाह' और 'रइस' हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के कार कलेक्शन, बंगले, प्रॉपर्टी, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में सबकुछ।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान का बंगला

बॉलीवुड के सबसे रईस भारतीय अभिनेता की लिस्ट में शाहरुख खान टाॅप पर हैं। किंग खान महल जैसे आलीशान बंगले के मालिक हैं। मुंबई के बांद्रा में स्थित 6 मंजिला इमारत में शाहरुख अपने परिवार के साथ रहते हैं। शाहरुख के बंगले का नाम मन्नत है। भारत के बेस्ट पर्यटन जगहों में मन्नत की गिनती होती है, जिसे देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। शाहरुख के इस बंगले की कीमत लगभग 200 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा दुबई यूएई के पाम जुमेराह में शाहरुख का सिग्नेचर विला भी है। ये मंजिला इस विला में 6 कमरे हैं। शाहरुख गैजेट्स के बहुत शौकीन हैं। इस कारण उन्होंने अपने घर में दो कार रिमोट कंट्रोल गैरेज का निर्माण कराया है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान का कार कलेक्शन

महंगी कारों का शौक रखने वाले शाहरुख खान के गाड़ियों के कलेक्शन में करोड़ों की कार शामिल हैं। शाहरुख के पास बुगाटी वेरॉन है जो कि दुनिया की सबसे तेज गाड़ियों में शामिल है। इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा शाहरुख के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू सीरीज के दो माॅडल हैं। मित्सुबिशी पजेरो, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर और रोल्स रॉयस ड्रॉपहैड कूप भी उनके गैरेज में सजी हुई हैं।

4 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : Social media
शाहरुख खान की कमाई

अभिनेता शाहरुख खान बहुत अधिक कमाई करने वाले भारतीयों में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा शाहरुख दुनिया के बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए मोटी कमाई करते हैं। शाहरुख एक फिल्म के लिए लगभग 80 करोड़ चार्ज करते हैं। 22 करोड़ रुपये ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस लेते हैं। शाहरुख महीने में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं और सालाना उनकी कमाई लगभग 240 करोड़ रुपये से ज्यादा की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social media
शाहरुख खान की कुल संपत्ति

बात करें किंग खान की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान 5580 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। मुंबई, दुबई, लंदन और कई अन्य जगहों पर रियल इस्टेट में उन्होंने निवेश कर रखा है। दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियां उनके पास हैं।

Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: लग्जरी गाड़ियों और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय बच्चन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें