दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का आज जन्मदिन है। सामंथा ने बहुत कम समय में मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली।कुछ महीने पहले रिलीज हुई अल्लू अर्जून भी फिल्म पुष्पा का आइटम नंबर हो या फिर मनोज बाजपेई संग हिंदी फिल्म फैमिली मैन हो, सामंथा ने हर किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा और फैंस का दिल जीता। सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद सामंथा लगातार काम कर रही हैं। सामंथा ने तलाक के दौरान पति की ओर से ऑफर 200 करोड़ की एलिमनी को भी ठुकरा दिया था। इतनी बड़ी रकम को ठुकराने वाली सामंथा को लेकर दावा किया जाता है कि वह नागा चैतन्य से ज्यादा कमाई करने वाली सेलिब्रिटी हैं। सामंथा रुथ की इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं के साथ पर्दे पर सफल जोड़ी बन चुकी है। सामंथा रुथ प्रभु के जन्मदिन पर जानिए उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।