फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagyashree Fitness Plan: 55 की उम्र में भी आज की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं भाग्यश्री, जानें फिटनेस प्लान

Wed, 04 Dec 2024 12:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

50 की उम्र का पड़ाव पार कर चुकीं सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए आपको फिटनेस का राज बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
54 की उम्र में भी आज की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं भाग्यश्री - फोटो : instagram
Bhagyashree Fitness Plan: : 90 के दशक में सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू करने वाली फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज के समय में भी वो पहले की ही तरह लोगों के दिलो पर राज करती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। 

अब जब वो 55 साल की हो गई हैं, तो उसके बाद भी वो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी फैंस को अपना दिवाना बनाती रहती हैं। भाग्यश्री के इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जोकि उनकी हर पोस्ट पर ढेर सारा प्यार बरसाते हैं।

हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर कैसे इस उम्र में भी उनके चेहरे से नूर टपकता है। यदि आप भी उनके फैन हैं, तो आपके लिए भी ये जानना जरूरी है। यहां हम आपको भाग्यश्री की फिटनेस डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी बढ़ती उम्र में फिट दिखें और आपका चेहरा भी दमकता रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
कभी नहीं भूलती एक्सरसाइज करना - फोटो : instagram
कभी नहीं भूलती एक्सरसाइज करना

भाग्यश्री काफी ज्यादा फिटनेस फ्रीक हैं। 54 की उम्र में भी फिट दिखने के लिए वो कभी भी एक्सरसाइज करना नहीं भूलती हैं। वो जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। उन्हें कार्डियो करना बेहद पसंद है। स्कॉट और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज करते हुए उन्होंने कई बार अपने वीडियो भी साझा की है। वो अपने फैंस को भी एक्सरसाइज करने के टिप्स देती रहती हैं, ताकि उनके साथ-साथ हर कोई फिट रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
घर का खाना है पसंद - फोटो : instagram
घर का खाना है पसंद

जहां एक तरफ आजकल लोगों को सिर्फ बाहर के खाने का सेवन करना पसंद होता है, वहीं दूसरी तरफ भाग्यश्री हमेशा घर का बना भोजन खाना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि जितना हो सके, बाहर का खाना अवॉइड करना चाहिए, ताकि घर के पौष्टिक खाने का सेवन आप कर सकें। 

4 of 6
अच्छी मात्रा में पीती हैं पानी - फोटो : instagram-Bhagyashree
अच्छी मात्रा में पीती हैं पानी

इस बात की सलाह तो डॉक्टर्स भी देते हैं। इसी वजह से भाग्यश्री अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करती हैं, ताकि उनकी त्वचा दमकती रहे और शरीर हाइड्रेटेड रहे। कम पानी पीने से शरीर में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती हैं। ऐसे में आप भी यदि उनकी तरह फिट रहना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। 
विज्ञापन

5 of 6
सब्जी और फलों को देती हैं प्राथमिकता - फोटो : instagram
सब्जी और फलों को देती हैं प्राथमिकता 

एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वो फल और सब्जी का सेवन करना काफी पसंद करती हैं। सलाद खाना उन्हें काफी पसंद है, जोकि शरीर के लिए भी काफी लाभदायक है। खासतौर पर वो मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना ज्यादा पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही और छाछ सबसे अहम - फोटो : instagram
दही और छाछ सबसे अहम

अपनी डाइट में एक्ट्रेस दही और छाछ को अवश्य शामिल रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए दही और छाछ का सेवन अवश्य करना चाहिए। ऐसे में भाग्यश्री भी अपनी सेहत और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए दही और छाछ का सेवन करती हैं। यदि आप भी उन्हीं की तरह दिखना चाहते हैं, तो इस डाइट को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें