Happy India Navy Day 2024 Wishes: भारत की तीनों सेनाएं थल, वायु और जल सेना देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना का नाम शामिल हो गया है। इतिहास गवाह है कि जब भी दुश्मन देशों ने भारत पर निशाना साधा, जमीन से आक्रमण किया। भारतीय जल सीमा पर दुश्मन देश कभी हमला नहीं कर सके, वजह है देश की दमदार नौसेना जो देश की जल सीमा की कड़ी सुरक्षा के लिए अडिग खड़ी रहती है। भारतीय नौसेना के जवान, जिन्हें हम जल प्रहरी भी कह सकते हैं, वह जल मार्ग की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।
हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। ये दिन देश के नौसेनिकों के अदम्य साहस, उनकी दमदार भूमिका, उपलब्धि के नाम समर्पित है। भारतीय नौसेना का सलाम करने के लिए आज के दिन को नौसेना दिवस के तौर पर मनाते हैं। भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर देश के जवानों को सम्मान दें। उन्हें सुंदर संदेश भेजें और इस गौरवशाली दिन को मनाएं।