हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत तो सात फरवरी से ही हो जाती है, जिसे 'वैलेंटाइन वीक (सप्ताह)' कहा जाता है। सात फरवरी को 'रोज (गुलाब) डे' के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रेमी जोड़े हों या दोस्त या फिर कोई खास व्यक्ति, वो गुलाब का फूल देकर अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करते हैं। वैसे तो गुलाब का फूल कई रंगों का होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग के अलग-अलग मायने होते हैं? आप किसी को भी कोई भी गुलाब नहीं दे सकते हैं। आइए जानते हैं गुलाब का हर रंग क्या कुछ कहता है...