फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Speech Ideas 2023: गणतंत्र दिवस के भाषण को दमदार बनाने के आइडिया, सुनकर बढ़ जाएगा जोश

Thu, 26 Jan 2023 12:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन आइडियाज को अपनाकर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर दमदार भाषण तैयार कर सकते हैं, जिसे सुनकर हर कोई जोश से भर जाएगा।
विज्ञापन
1 of 7
गणतंत्र दिवस का भाषण - फोटो : amar ujala
Republic Day 2023 Speech: देशभर में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है। इस दिन भारत एक लोकतांत्रिक और संवैधानिक राष्ट्र बन गया था। दुनिया के अन्य देशों के बराबरी पर आकर खड़ा हो गया, जो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्रता है और दूसरे देशों की दखलंदाजी से दूर है। दरअसल हिंदुस्तान पर दशकों ब्रिटिश हुकूमत ने शासन किया। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हो गया। आजादी के बाद देश के नेतृत्व के भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाने की तैयारी शुरू करते हुए संविधान का निर्माण किया और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूल कॉलेजों तक गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस पर अगर किसी कार्यक्रम में आप भाषण देना का सोच रहे या बच्चे को स्कूल फंक्शन के लिए देशभक्ति भाषण की तैयारी करा रहे हैं तो यहां आपको कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं। इन आइडियाज को अपनाकर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर दमदार भाषण तैयार कर सकते हैं, जिसे सुनकर हर कोई जोश से भर जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
गणतंत्र दिवस का भाषण - फोटो : Istock
भाषण की शुरुआत

गणतंत्र दिवस के भाषण की शुरुआत कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अभिवादन से करें। श्रोताओं में शामिल वरिष्ठ जनों, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और अपने सहपाठियों व दोस्तों का जिक्र करते हुए भाषण की शुरुआत करें।
विज्ञापन

3 of 7
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

इसके बाद गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सभी को दें। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण है। इसलिए आपकी शुभकामनाएं में जोश और देश के लिए सम्मान व अभिमान दिखता चाहिए।

Republic Day 2023 Wishes: दोस्तों और करीबियों को भेजें गणतंत्र दिवस के ये लेटेस्ट देशभक्ति वाले वॉलपेपर    
 

4 of 7
गणतंत्र दिवस की इतिहास - फोटो : social media
भाषण की मुख्य बातें

भाषण की मुख्य बातें कहें। आप गुलाम भारत के उन दिनों को याद कर सकते हैं, जब हम अपने ही देश में अंग्रेजों की गुलामी करने को मजबूर थे। आप स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष के किस्से सुना सकते हैं। आप संविधान की खासियत बता सकते हैं। लोगों को ये बता सकते हैं कि क्यों भारतीय संविधान सबसे अलग और बड़ा है। आप इसके निर्माण की प्रक्रिया पर भाषण दे सकते हैं।

Republic Day 2023: किस गैस चैंबर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति? आसान शब्दों में यहां समझें सबकुछ    
विज्ञापन

5 of 7
गणतंत्र दिवस का भाषण - फोटो : istock
लंबा भाषण न हो

हालांकि आप ध्यान रखना है कि भाषण इतना इतिहासपरक न हो जाए कि वर्तमान स्थिति से आप विमुख हो जाएं। यानी कि भाषण अधिक लंबा न हो। अधिक लंबा भाषण निरस हो जाता है और श्रोता बोरियत महसूस करने लगते हैं। भाषण ऐसा हो कि लोग उससे जुड़ाव महसूस करें।
विज्ञापन

6 of 7
देशभक्ति के नारे - फोटो : amar ujala
देशभक्ति का नारा या कविता शामिल करें

आजादी की लड़ाई के वक्त कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने ओजस्वी नारे से देश के युवाओं को इस जंग में शामिल होने के लिए आह्वान किया था। आज भी इन देशभक्ति के नारों को जब भी कोई कहता है तो महफिल में जोश और ऊर्जा बढ़ जाती है। आप भी भाषण में देशभक्ति की किसी कविता की पंक्ति या देशभक्ति के नारे को शामिल कर सकते हैं।

Republic Day Slogans 2023: जोश से भर देंगे देशभक्ति के ये नारे, गणतंत्र दिवस पर बच्चों को कराएं याद    
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणतंत्र दिवस 2023 - फोटो : iStock
भाषण का समापन

अंत में भाषण का समापन करते समय एक बार फिर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दें और सभी का आभार व्यक्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें