Republic Day Slogans 2023: 26 जनवरी 2023 को भारत का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 1950 में इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था और देश एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बन गया था। भारत की आजादी, देश के संवैधानिक राष्ट्र बनने और अब तक के विकास में कई महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, जवानों और शहीदों की भूमिका अहम रही है। देश की आजादी की जंग लड़ने वाली भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद हों या आजादी के बाद देश के वैश्विक स्तर पर एक मुकाम तक पहुंचाने वाले राजीव गांधी, अटल बिहारी और एपीजे अब्दुल कलाम हों, सभी ने राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया। इन्हीं योगदानों के लिए राष्ट्रीय पर्व के मौके पर देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया जाता है। स्कूल कॉलेजों में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम होता है। अगर आपका बच्चा भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहा है, तो उसे देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने वाले दमदार आजादी के नारे याद कराएं।