फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: अगर जवान बेटा या बेटी शादी करने से कर रहे मना, तो ये हो सकती हैं चार वजह

Sat, 12 Aug 2023 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी से मना करने की वजह - फोटो : Istock
Marriage Tips: बच्चे बड़े होने लगते हैं तो माता पिता को उनकी शादी की फिक्र सताने लगती है। बेटा हो या बेटी शादी की उम्र होते ही माता पिता उनके लिए रिश्ता ढूंढ़ने लगते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ युवाओं में शादी को लेकर अधिक क्रेज नहीं है। आज के दौर में ज्यादातर लोग शादी को प्राथमिकता के तौर पर नहीं देखते। शादी करना हर किसी का सपना नहीं होता। कई परिवारों में अब अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि जब माता पिता बच्चों से शादी की बात करते हैं तो वह या तो शादी करने से ही साफ मना कर देते हैं या फिर अभी शादी नहीं करना चाहते, यह कहकर बात टाल देते हैं। पर माता पिता के लिए बच्चों की शादी और उनका परिवार बनना जीवन में सेटल होने का एक जरूरी फैसला होता है। ऐसे में कई अभिभावक अपने जवान बेटे या बेटी के शादी न करने की जिद से परेशान रहते हैं। अगर आपके जवान बेटे या बेटी का शादी के नाम पर मुंह उतर जाता है तो आपको पहले ये समझने की जरूरत है कि वह किस वजह से शादी नहीं करना चाहते। अगली स्लाइड्स में जानिए युवाओं के शादी से मना करने की चार वजह। 
विज्ञापन

2 of 5
शादी से मना करने की वजह - फोटो : Pixabay
आजादी खत्म होने का डर

अधिकतर युवाओं को लगता है कि अगर उनकी शादी हो गई तो वह अपने सपने पूरे नहीं कर पाएंगे। वह शादी के बजाए अच्छी नौकरी और सफल होने की चाह रखते हैं। लड़के हो या लड़कियां आजादी खत्म होने के डर से किसी भी बंधन में बंधना पसंद करनी करते। वह रोक-टोक और जीवन में किसी बदलाव के लिए तैयार नहीं होते।
विज्ञापन

3 of 5
शादी से मना करने की वजह - फोटो : istock
एक्स से मिला अनुभव

अगर कोई लड़का या लड़की शादी के लिए मना कर रहा है तो उसकी एक वजह उनकी पुराना रिलेशनशिप भी हो सकता है। कई लड़के और लड़कियां शादी से पहले किसी के साथ रिलेशनशिप में हो सकते हैं। हो सकता है कि वह अपने उसी पार्टनर के साथ रिश्ते में बंधना चाहते हों। एक वजह ये भी हो सकती कि अपने एक्स से ब्रेकअप के बाद वह उसे भुला नहीं पाए होते हैं या फिर पुराने रिलेशनशिप से उन्हें कड़वे अनुभव मिले हों। इन कारणों से भी वह शादी करने से कतराते हैं।

4 of 5
शादी से मना करने की वजह - फोटो : iStock
जिम्मेदारी से बचना

शादी के बाद जीवन में कुछ बदलाव होते हैं। शादी के बाद आपकी सिंगल लाइफ में होने वाली एक्टिविटी बदल सकती हैं। युवाओं को लगता है कि शादी होने से जिम्मेदारी आ जाएगी। सुबह मन मुताबिक उठना, दोस्तों के साथ घूमना, पार्टी और अन्य उनके नॉर्मल रूटीन की गतिविधियां वह शादी के बाद नहीं कर सकेंगे। उन्हें लगता है कि शादी के बाद पार्टनर की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। पार्टनर के मुताबिक उनका रूटीन हो जाएगा। हो सकता है आपका बेटा या बेटी इस जिम्मेदारी को उठाने से बचना चाहते हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी से मना करने की वजह - फोटो : istock
क्लेश होने का डर 

कई बार परिवार में बड़ों के बीच होने वाली अनबन या क्लेश बच्चों के मन में इस तरह की भावना को जन्म दे देती हैं कि शादी नहीं करनी चाहिए। हो सकता है कि आपके बेटे या बेटी ने शादी को लेकर किसी कपल के क्लेश और बिगड़े रिश्तों को देखा हो। इसलिए वह शादी से भागते हैं ताकि उन्हें अपने जीवन में इसका सामना न करना पड़े। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें