फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 कारणों से आपके प्यार में आ सकती है दरार, ऐसे बचाएं अपने रिश्ते को

Fri, 24 Apr 2020 10:05 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्यार के रिश्ते में बंधना तो आसान होता है लेकिन इस रिश्ते को संभाल कर रखना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। व्यस्त जीवनशैली के कारण कई बार चाहकर भी पार्टनर के लिए समय नहीं निकल पाता है। और इसी वजह से अक्सर रिश्ते जल्दी टूट जाते हैं। वहीं कई बार पार्टनर का किसी अनजान लोगों से घुलना मिलना भी रिश्ते में दरार का कारण बनता है। लेकिन रिश्ता टूटने से दोनों लोगों की जिंदगी पर बहुत असर पड़ता है। आज हम आपको उन कारणों के बारे में बता रहे हैं जिसके वजह से किसी रिलेशनशिप में दरार आती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नए जगह पर जाते ही साथी को भूल जाना

किसी भी इंसान को नई जगह पर घूमना बड़ा अच्छा लगता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो नई जगह पर जाते ही अपने परिवार और प्यार वालों को भूल ही जाते है। इसी आदत की वजह से आपके साथी का दिल टूट जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
व्यस्त रहने की आदत

किसी को भी अपना काम करना बहुत पसंद होता है। आपको अपने काम को प्राथमिकता देना भी चाहिए। लेकिन कई बार ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आपका रिश्ता बिगड़ने लगता है। आपकी व्यस्तता रिलेशनशिप टूटने की अहम वजह भी हो सकती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैसेज का रिप्लाई न देना

इंटरनेट के जमाने में लोग किसी को भी स्टॉक करना अच्छे से जानते हैं। कई बार लोग पार्टनर के मैसेज को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह बिल्कुल गलत बात है। अगर आप ऑनलाइन होने के बाद भी अपने पार्टनर को कोई संदेश नहीं देते हैं तो शायद आपका पार्टनर आपसे ब्रेअकप कर ले।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अहमियत रखती है मायने

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी मनमानी करना ही पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने साथी के किशी फैसले की कोई कदर नहीं करते हैं। जरा सोचिये अगर आप उनको अहमियत नहीं रखेंगे तो वो आपकी अहमियत कैसे समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिस्पांस देना है जरुरी
 
अगर आप उनकी बात सुनती है। मगर समझती नहीं तो आप उन्हें खो रही है। आपको उनकी हर बात को सुन कर अच्छे से समझना होगा। उन्हें उनकी हर बात पर एक रिस्पांस देना जरुरी है। चाहे वो बुरा हो या अच्छा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें