कोरोना वायरस के वजह से लागू किए गए लॉकडाउन के समय को बिताने के लिए रामायण का फिर से प्रसारण किया जा रहा है। हिंदू धर्म में रामायण का खास महत्व है। ऐसे में रोजाना रामायण देखने के बाद लोग इनके पात्रों से कुछ न कुछ जरूर सीख ले रहे हैं। रामायण के सभी पात्र इतने महान और त्याग भावना से भरपूर थे कि आज के जमाने में ऐसे लोगों को खोजना थोड़ा मुश्किल है। अगर इन पात्रों के जीवन से थोड़ी सी भी सीख ली जाए तो जीवन जीना तो आसान होगा ही और रिश्ते भी बेहतर हो जाएंगे। उदाहरण के लिए रामायण में श्री राम और सीता के किरदार से प्रेरणा लेकर अगर कुछ बातें जीवन में अपना ली जाएं तो शादी-शुदा जीवन जीना आसान और बेहतर हो जाएगा। आज हम आपको श्री राम और सीता के जीवन की कुछ घटनाओं के बारे में बताएंगे, जिसका अनुसरण हर पति-पत्नी को करना चाहिए।