फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2025: आज से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन सप्ताह, हर दिन भेजें प्यार भरी शुभकामनाएं

Fri, 07 Feb 2025 08:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस प्यार के सप्ताह को लेकर अगर आप भी उत्साहित हैं तो हर दिन की शुरुआत खास शुभकामना संदेशों के साथ करें। वैलेंटाइन वीक के हर दिन एक खास शायरी भेजकर अपने प्रिय को शुभकामनाएं दें।
 
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन सप्ताह की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
 
Valentine Week 2025 Special Shayari: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। एक हफ्ते मनाए जाने वाले आशिकों के इस उत्सव का हर दिन खास होता है। पहले दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्त  या क्रश को फूल देकर महसूस कराते हैं कि वह आपके जीवन में कितने खास है। रोज डे के अगले दिन प्रपोज डे यानी इजहार का दिन होता है। फिर रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे, रिश्ते की मासूमियत को बनाए रखने के लिए टेडी डे और संबंधों की मजबूती व भरोसे के लिए प्रॉमिस डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाते हैं। इस दिन लोग अपने प्रियजनों के गले लगकर उनके करीब आते हैं। वहीं अंत में एक प्यार भरा चुंबन आपके रिश्ते को अपडेट करने का काम करता है। किस डे के बाद अंत में इकरार ए मोहब्बत होता है। 

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस प्यार के सप्ताह को लेकर अगर आप भी उत्साहित हैं तो हर दिन की शुरुआत खास शुभकामना संदेशों के साथ करें। वैलेंटाइन वीक के हर दिन एक खास शायरी भेजकर अपने प्रिय को शुभकामनाएं दें।
  
विज्ञापन

2 of 9
रोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
रोज डे 

इस रोज डे पर तुझे गुलाब देना चाहता हूं
अपने दिल का हर एहसास कहना चाहता हूं
कबूल कर लो इस तोहफे को मेरे सनम
कि तेरा मेरा साथ हो हर जनम।

रोज डे मुबारक
विज्ञापन

3 of 9
प्रपोज डे की शायरियां - फोटो : Amar Ujala
प्रपोज डे
 
दिल की बातें जुबां तक लाने दो
आज इश्क को खुलकर निभाने दो।
तू हां कह दे या मना कर दे,
मुझे बस अपना बनाने दो।

हैप्पी प्रपोज डे
 

4 of 9
चाॅकलेट डे की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
चाॅकलेट डे

 
चॉकलेट की मिठास में छुपा है प्यार
इस चॉकलेट डे करना है आपसे मुहब्बत का इजहार।

हैप्पी चॉकलेट डे

 
विज्ञापन

5 of 9
टेडी डे की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
टेडी डे
टेडी सा मुलायम दिल मेरा,
भेजा रहा हूं संभालकर रखना।
जब आए प्यार मुझपर
मेरे दिए टेडी को हग कर लेना।

हैप्पी टेडी डे
 
विज्ञापन

6 of 9
प्राॅमिस डे की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
प्रॉमिस डे 
जो वादा किया है तुमसे,
उसे निभाएंगे हम,
चाहे राहें हों जैसी भी,
तुम्हारे साथ बिताएंगे हम।

हैप्पी प्राॅमिस डे
विज्ञापन

7 of 9
हग डे - फोटो : Amar ujala
हग डे
 
जानते हैं हम
मोहब्बत आजमाई हो चुकी
आओ लग जाओ  गले
बस अब लड़ाई हो चुकी।

हैप्पी हग डे

8 of 9
हैप्पी किस डे - फोटो : Amar Ujala
किस डे
 
जब आती है याद आपकी,
करके आंखें बंद
आपको मिस कर लेते हैं।
रोज मुलाकात हो नहीं पाती,
इसलिए ख्यालों में ही
आपको किस कर लेते हैं।

हैप्पी किस डे
विज्ञापन

9 of 9
वैलेंटाइन डे की शायरी - फोटो : Amar Ujala
वैलेंटाइन डे
 
कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं  तो क्या लिखूं जनाब
ये दिल तो आपके पास है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें