फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: ये तोहफे हर लड़की को आते हैं पसंद, वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं आप

Fri, 14 Feb 2025 08:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप कम पैसों में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ खास तोहफे की तलाश में हैं तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट आइडियाज - फोटो : Amar Ujala
Valentine Day 2025: प्यार और स्नेह का पर्व 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने क्रश, पसंदीदा शख्स या प्रेमी/जीवनसाथी के साथ वक्त बिताते हैं और एक दूसरे को खास महसूस कराते हैं। अपने पार्टनर को तोहफे देकर भी खास महसूस कराया जा सकता है। वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को तोहफे देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं और इस दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को खास महसूस कराने के लिए महंगे तोहफे ही जरूरी नहीं होते, बल्कि सोच-समझ कर दिया गया एक छोटा सा तोहफा भी उन्हें खुश कर सकता है। अगर आप कम पैसों में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ खास तोहफे की तलाश में हैं तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फोटो फ्रेम - फोटो : instagram
पर्सनलाइज्ड तोहफा

कस्टमाइज्ड गिफ्ट का चलन है। इस तरह के तोहफे बजट में मिल सकते हैं। इसमें उनकी फोटो या कोई प्यार भरा संदेश मग या कुशन पर प्रिंट करा सकते हैं। पेंडेंट या ब्रेसलेट उनकी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड करा सकते हैं। फोटो फ्रेम या स्क्रैपबुक में आप दोनों की खूबसूरत यादों को सजाकर उन्हें तोहफे में दे सकते हैं। इस तरह के तोहफे उनके प्रति आपके स्नेह और प्रेम को जाहिर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्किनकेयर या सौंदर्य उत्पाद - फोटो : iStock
स्किनकेयर या सौंदर्य उत्पाद

स्किनकेयर या सौंदर्य उत्पाद लड़कियों की लिए काम के होते हैं और ये उनके लिए पसंदीदा भी होते हैं। आप उन्हें कोई अच्छा लिप बाम, हैंड क्रीम या फेस मास्क सेट दें सकते हैं। उनकी त्वचा में निखार लाने वाले उत्पाद दे सकते हैं। साथ ही परफ्यूम या बॉडी मिस्ट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

4 of 5
झुमके - फोटो : instagram
फंकी एक्सेसरीज

अधिकतर लड़कियां एक्सेसरीज का उपयोग करती हैं। बजट में आप अपनी गर्लफ्रेंड को वैलेंटाइन डे का तोहफा देना चाहते हैं फंकी एक्सेसरीज गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें ट्रेंडी इयररिंग्स, क्लचर, हेयर बैंड या स्क्रंचीज गिफ्ट कर सकते हैं। एक स्टाइलिश स्लिंग बैग या वॉलेट भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
DIY वैलेंटाइन डे कार्ड - फोटो : Instagram
DIY गिफ्ट्स

डीआईवाय गिफ्ट्स चलन में हैं। इस तरह के तोहफे आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति का शानदार जरिया है। इसमें आप अपने हाथों से बनाया गया तोहफा गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं। आप चाहें तो गर्लफ्रेंड को अपने हाथ से एक प्यार भरा ग्रीटिंग कार्ड या छोटा सा वीडियो मैसेज तैयार करें। अपनी गर्लफ्रेंड को "365 Reason Why I Love You" वाली एक डायरी तैयार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें