Happy Valentine Day 2025 Wishes: आशिकों का इंतजार खत्म हुआ। 7 फरवरी से मोहब्बत की परीक्षा शुरू हो गई थी, जिसमें हर दिन लोग अपने प्रिय के दिल में मोहब्बत के जज्बात जगाने के लिए कई प्रयास कर रहे थे। कभी फूल तो कभी मिठास, कभी इजहार तो कभी इकरार, कभी बाहों में भरना तो कभी किस करना, समेत छोटी छोटी गतिविधियों से अपना प्यार जता रहे थे। उस परीक्षा के परिणाम का आखिरी दिन यानी वैलेंटाइन डे आ गया है। वैलेंटाइन डे मौका है दो तरफा प्यार को सेलिब्रेट करने का।
हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोम के पादरी वैलेंटाइन ने लोगों को प्रेम और विवाह के लिए प्रेरित किया और कई सैनिकों का विवाह कराया। इससे क्रोधित होकर राजा ने पादरी वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ईसा पूर्व में फांसी पर चढ़ा दिया। प्यार के लिए कुर्बान होने वाले वैलेंटाइन को सेंट की उपाधि मिली और उस दिन के बाद हर साल ये दिन प्यार के नाम समर्पित कर दिया गया।
एक कहानी ये भी है कि संत वैलेंटाइन ने मौत से पहले जेलर की नेत्रहीन बेटी को अपनी आंखें दान कर दी थीं। ये भी प्रेम व स्नेह की मिसाल है।
प्रेम को समर्पित इस दिन को मनाने के लिए आप अपने प्रियतम को सुंदर संदेश भेज सकते हैं। यहां वैलेंटाइन डे की आकर्षक शायरियां दी जा रही हैं, जिसे भेजकर अपने लवर को आई लव यू कहना ज्यादा प्रभावी हो सकता है।